Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: रात को बंद सिविल सर्जन कार्यालय में काम करते पकड़ाए पूर्व हेड क्लर्क

किशनगंज सिविल सर्जन कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक के कार्यालय को जिला पदाधिकारी के आदेश पर एएसडीएम साकेत सुमन और टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने देर रात सील कर दिया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :

किशनगंज सिविल सर्जन कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक के कार्यालय को जिला पदाधिकारी के आदेश पर एएसडीएम साकेत सुमन और टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने देर रात सील कर दिया।


बताया गया कि किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को गुप्त सूचना मिली कि सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक यानी ‘हेड क्लर्क’ के कार्यलय को अंदर से बंद कर रात के अंधेरे में कोई व्यक्ति सरकारी फाइलों के साथ छेड़खानी कर रहा है जिसके बाद जिला पदाधिकारी ने एएसडीएम को मामले की तफ्तीश का आदेश दिया।

Also Read Story

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

जब अधिकारी ने मौके पर पहुँच कर कार्यालय का दरवाज़ा खटखटाया तो सिविल सर्जन कार्यालय के अंदर पूर्व प्रधान लिपिक उमेश कुमार चौधरी को पाया, जो सरकारी फाइलों को देर रात खंगालते नजर आए।


मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार और मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान भी मौजूद रहे। इंद्रदेव पासवान ने इस घटना को ‘मार्च लूट’ का नाम दिया और कहा कि यह मामला संदिग्ध है, निश्चित रूप से इसकी पूरी जांच होनी चाहिए ।

ग़ौरतलब हो कि पूर्व प्रधान लिपिक उमेश कुमार चौधरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उन्हें जिला पदाधिकारी के आदेश पर सिविल सर्जन ने पांच जनवरी 2023 को प्रधान लिपिक के कार्यालय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन तबादला कर दिया गया था। तबादले के बाद प्रधान लिपिक के पद पर नीतेश कुमार को पदस्थापित किया गया था।

लिपिक उमेश कुमार चौधरी का कोचाधामन पीएचसी में ढाई महीने पहले स्थानांतरण होने के बावजूद सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक कार्यालय में देर रात पाया जाना जिला स्वास्थ सेवा प्रबंध पर प्रश्न खड़े करता है। आरोपी लिपिक उमेश कुमार चौधरी का कहना है कि वह कोचाधामन में कार्यरत हैं और वहां से देर रात लौटते हैं इसलिए वह रात के इस समय सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल प्रसाद के मौखिक आदेश पर बिल बना रहे थे।

एएसडीएम साकेत सुमन ने इस पूरे मामले के बारे में मौके पर फ़ोन कर सिविल सर्जन से बात की। सीएस ने फ़ोन पर कहा कि उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्होंने पूर्व प्रधान लिपिक को कुछ फाइलों पर काम करने लिए कहा था जिसपर एएसडीएम ने पूछा कि तबादला होने के बाद भी एक लिपिक से कार्यालय में अकेले काम करवाना किस नियम के तहत हो रहा है।

वहीं, पूर्व प्रधान लिपिक उमेश कुमार चौधरी का कहना है कि नए लिपिक को अभी चार्ज नहीं दिया गया है और यहीं नहीं, कोचाधामन में जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वह ढाई महीने पूर्व ट्रांसफर किए गए थे वहां भी अभी तक उनको चार्ज नहीं मिला है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे