छापेमारी में पुलिस को उनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, कई मोबाइल, फ़र्ज़ी मुहर और फोटो लगे हुए फॉर्म मिले। गिरफ्तार किये गए चारों लोग नालंदा जिले के रहने वाले हैं। इनमें अभिषेक कुमार, बबलू कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार के नाम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रधान (मुखिया) मोहम्मद राही को पंचायत ऑफिस के सामने अपराधियों ने गोली मार दी। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है।
अररिया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 18 सितंबर की रात सूचना मिली कि कुछ लुटेरे अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव स्थित रेलवे स्टेशन के पास उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने की योजना बना रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना लगभग साढ़े 3 बजे दिन की है। उक्त युवक कलमेघा मोड़ कैसे पहुंचा, उसका गला किसने रेता, युवक का घर कहां है व उसका नाम क्या है, ख़बर लिखने तक पता नहीं चल पाया है।
गोलीबारी की यह घटना पूर्णिया के जानकीनगर थाना के कारी मंडल टोला गांव में हुई। आपसी विवाद में हुई फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी थी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष यादव के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मनिहारी पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, थानाध्यक्ष राम विलास सिंह, अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, एसआई गौतम कुमार और सद्दाम हुसैन अनुमंडल अस्पताल मनिहारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा।
ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी तो नर्सिंग होम के डॉक्टर ने उन्हें पूर्णिया रेफर किया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला का नाम गुलो देवी बताया जा रहा है। वह किशनगंज के टेढ़ागाछ की रहने वाली थीं।
धान के खेत में अज्ञात शव देख जाने पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। नेपाल पंतापारा चौकी पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की गयी। परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय झापा के चंद्रगढ़ी भेज दिया गया।
कटिहार आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर और सीपीडीएस दल के इंचार्ज सैय्यद एहसान अली ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कटिहार के आदेश पर किशनगंज के खगड़ा इलाके में छापेमारी कर दर्जनों उपकरणों के साथ 4 चोरों को गिरफ़्तार किया गया।
घटना के बाद से नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की मदद से पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल यहां पर पीड़िता की इलाज चल रहा है।
महिला का कहना है कि घटना के दौरान वह और उनका बेटा उसी घर में थे और वह खाना बना रही थी। जब घर टूटकर गिरा तो मां और बेटा दोनों मलवे के नीचे दब गये। बाद में आस पड़ोस लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। महिला का पति प्रवासी मजदूर है। वह बाहर रहकर मजदूरी करता है।
प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ मृगेंद्रमणि सिंह को यह धमकी मिली है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।