Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में पत्नी के कर्ज को लेकर विवाद में पति ने तीन बच्चों समेत खुद को लगाई आग

मामले की जांच के लिए शनिवार को कटिहार जिले के डीएम रवि प्रकाश और एसपी जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँच कर घटना की जांच में जुटी हुई है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
husband sets himself on fire along with three children due to dispute over wife debt in katihar

कटिहार ज़िले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाजा गांव में शुक्रवार 16 फरवरी को दिनेश सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के साथ आग लगा ली। इस घटना में तीनो बच्चों की मौत हो गयी है। वहीं, दिनेश बुरी तरह झुलस गये हैं और कटिहार के सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।


मामले की जांच के लिए शनिवार को कटिहार जिले के डीएम रवि प्रकाश और एसपी जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँच कर घटना की जांच में जुटी हुई है।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बता दें कि दिनेश सिंह बाहर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। घर आकर उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ, जिसके चलते पत्नी घर छोड़ कर चली गयी।


कटिहार डीएम रवि प्रकाश ने बताया कि परिवार और स्थानीय लोगों से पता चला है कि दिनेश सिंह की पत्नी के ऊपर कर्ज़ था, जिसको चुकाने के लिए दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पिछले चार पांच दिनों से दिनेश की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी।
दिनेश के भाई के अनुसार, इन्हीं सब कारणों से दिनेश को काफी मानसिक तनाव हुआ जिसके नतीजे में उसने ये क़दम उठाया है।

कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें परिवार वालो से सूचना मिली है कि दिनेश की पत्नी तीन चार दिन पहले घर से काफी सामान लेकर भाग गयी, जिसकी वजह से उसका मानसिक तनाव और बढ़ गया था। जितेंद्र कुमार ने आगे बताया कि तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है। दिनेश सिंह के शरीर का आगे का हिस्सा जल गया है। वह कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती है।

फिलहाल, पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे