Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

“बढ़ता बिहार-बदलता बिहार” के दावों के बीच सिमरी बख़्तियारपुर विधानसभा के महिषी प्रखंड स्थित झाड़ा पंचायत में ग्रामीण आज भी एक अदद पक्की सड़क को तरस रहे हैं।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
saharsa village deprived of basic facilities plans to boycott voting

आज़ादी के सात दशक गुज़रने के बाद भी बिहार के सहरसा जिले का यह इलाक़ा बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। “बढ़ता बिहार-बदलता बिहार” के दावों के बीच सिमरी बख़्तियारपुर विधानसभा के महिषी प्रखंड स्थित झाड़ा पंचायत में ग्रामीण आज भी एक अदद पक्की सड़क को तरस रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि सैलाब आने पर तीन से चार महीने तक यह सड़क बंद हो जाती है। सैलाब के समय एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिये नाव का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क ना होने से दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है और जनप्रतिनिधि कभी हाल चाल पूछने भी नहीं आते हैं, इसलिये लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोटिंग का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।


लोगो ने बताया कि पक्की सड़क नहीं रहने के कारण इलाके में रहने वालों को अपने बेटे-बेटियों की शादी कराने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। दूसरे इलाक़े के लोग इस सड़क की स्थिति को देखने के बाद इस गांव में रिश्तेदारी नहीं करते हैं। लोग पक्की सड़क को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुज़ारिश कर चुके हैं फिर भी कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों ने तय किया है कि जब तक सड़क नहीं बन जाता है तब तक लोग मतदान नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि यह इलाका खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में आता है। वर्तमान में लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर यहां से सांसद हैं और राजद के यूसुफ सलाउद्दीन स्थानीय विधायक हैं। सड़क ना होने से किसान अपनी फसल घर तक नहीं ले जा पाते हैं, जिससे कई बार फसल बर्बाद हो जाती है। स्थानीय किसान मो. जहांगीर ने बताया कि वे लोग कई बार नेताओं को इस सड़क की ओर ध्यान देने की मांग कर चुके हैं, फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


यहां के लोगों को सबसे ज़्यादा दिक्कत प्रखंड मुख्यालय जाने में होती है। साथ ही यदि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने की नौबत पड़ जाये है तो बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार तो रास्ते में ही डिलीवरी हो जाती है। एंबुलेंस भी गांव में नहीं पहुंच पाता है। यदि एम्बुलेंस गांव में आ भी जाता है तो सड़क खराब रहने के कारण कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

Also Read Story

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं