Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

इंडिया गठबंधन वाले आपस में ही लड़ रहे हैं”, अररिया में बोले जीतन राम मांझी 

रविवार को अररिया से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) सुप्रीमो जीतन राम मांझी अररिया पहुंचे। उनके साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे। 

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
1316

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बिहार कु अररिया सीट पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 7 मई को तीसरे चरण में अररिया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।


रविवार को अररिया से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) सुप्रीमो जीतन राम मांझी अररिया पहुंचे। उनके साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया के नरपतगंज के भरगामा प्रखंड स्थित महथावा श्री दरबारी उच्च विद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है और अबकी बार चार सौ के पार का नारा पीएम मोदी की तरफ से दिया गया है, जो कि पूरा होगा।


इस दौरान मांझी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

“बिहार की सभी 40 सीटें देने का वादा उनसे हमलोगों ने किया है। इसे लेकर हमलोग अपने-अपने क्षेत्रों में लगे हुए हैं। अररिया के लोग प्रदीप कुमार सिंह जी को अपना वोट देंगे तो आपका हर एक वोट प्रधानमंत्री मोदी जी को मजबूत करेगा,” उन्होंने कहा।

जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि यह पार्टी हमेशा से परिवारवाद में उलझी रही है।

“इंडिया गठबंधन वाले आपस में ही लड़ रहे हैं”,

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशान साधते हुए मांझी ने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन है और ‘इंडिया’ गठबंधन वाले आपस में ही लड़ रहे हैं।

“बंगाल में ममता दीदी अलग बात कर रही हैं। केजरीवाल साहब दिल्ली में अलग बात कर रहे हैं। अखिलेश यादव अलग बात कर रहे हैं। मने सात आठ लोग हैं जो अलग-अलग बात कर रहे हैं। ये लोग आपस में तीन साल से लड़ रहे हैं,” उन्होंने कहा।

मांझी ने आगे कहा, “सब लोग लड़ रहे हैं, तो उनका अस्तित्व क्या है? एनडीए के लोग एक साथ मिलकर सशक्त होकर लड़ रहे हैं। जो समूचे हिंदुस्तान में एक तरह की लड़ाई लड़ रही है। इसलिए हमारा गठबंधन अटूट है और एक है। इसलिए हम कह रहे हैं कि घमंडिया गठबंधन से हमलोग कहीं आगे हैं।”

मोदी जी के काम से लोगों को लाभ पहुंच रहा है: मंगल पाण्डेय

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पीएम मोदी के विकास कार्यों से आम लोगों को लाभ पहुँच रहा है।

“प्रदीप कुमार सिंह के कार्यकाल में अररिया में जो विकास को गति मिली है वो बहुत ही सराहनीय है। प्रदीप जी अररिया को समृद्ध व विकसित बनाने को लेकर हमेशा से प्रयासरत हैं। प्रदीप जी को दिया जाने वाला आपका हर एक वोट आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को मजबूत करेगा,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “प्रदीप जी ने जो विकसित व समृद्ध अररिया की परिकल्पना की है, वो साकार होगा। मोदी काल में जो सड़क और रेलवे के क्षेत्र में काम हुआ है, उससे आम लोगों को काफी लाभ पहुंच रहा है। लोग अब तेज़ी से अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। यह सब मोदी सरकार के काल में ही संभव हो पाया है।”

आपका वोट राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका अदा करेगी: उमेश कुशवाहा

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यहाँ के लोगों द्वारा एनडीए को दिया गया हर एक वोट समृद्ध राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी।

“जिस प्रकार से एनडीए की डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास को नई गति मिली है, उसी प्रकार इसबार आपके द्वारा दिया गया हर एक वोट एनडीए को मजबूत करेगा। मैं अररिया के लोगों से आग्रह करने आया हूं कि आप अपना वोट एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को दें,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क