Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सुपौल लोकसभा चुनाव: चुनाव से दो दिन पहले प्रत्याशी कलीम खान का अपहरण कर पेड़ से लटकाने का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक 6 तारीख की सुबह 6 बजे कलीम खा को बेहोशी की हालत में देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सुपौल सदर अस्पताल में ईलाज के लिए एडमिट कराया। सदर अस्पताल में काम कर रहे एएसपी सिन्हा के मुताबिक मरीज को सिर, कमर और छाती में ज़ख्म है, फिलहाल प्राथमिक इलाज किया जा रहा है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
allegation of kidnapping of supaul loksabha candidate kaleem khan and hanging him from a tree two days before the lok sabha elections

7 मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में सुपौल लोकसभा सीट पर भी चुनाव हो रहा है। दो दिन पहले यानी 5 मई को प्रत्याशी मोहम्मद कलीम खा को तीन अज्ञात अपराधियों ने घर से बुला कर अपहरण कर लिया और फिर मारपीट कर एक पेड़ पर लटका दिया।


सुपौल संसदीय क्षेत्र से पिपरा थाना अंतर्गत ठाढी भवानीपुर वार्ड नंबर 7 निवासी 45 वर्षीय मो कलीम खान राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से चुनावी मैदान में खड़े है।

मो कलीम खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “5 तारीख की रात प्रचार-प्रसार समाप्त होने के बाद लोगों के साथ देर रात तक बैठक की थी। इसके बाद खाना खाकर सोने चले गए। फिर करीब 2 बजे मुझे आवाज देकर बुलाया गया था। बाहर निकाल कर जब मैं लाइट जलाने का कोशिश कर रहा था, तभी तीन अज्ञात अपराधियों ने मेरा मुंह बंद करके गाड़ी में बिठा लिया और फिर घर से 1 किलोमीटर दूर ले जाकर मारपीट शुरू कर दी।”


“स्कार्पियो काले रंग की थी। उन लोगों के द्वारा पूछा जा रहा था कि चुनाव में क्यों खड़े हुए हो? किसके कहने पर चुनाव में खड़े हुए हो? उसके बाद एक पैर की टहनी पर मुझे फंदे से लटका कर वहां से चले गए। होश आया तो पता चला कि मैं टहनी टूटने की वजह से नीचे गिरा हुआ था। कई ग्रामीण वहां पहले से थे,” आगे उन्होंने कहा।

ग्रामीणों के मुताबिक 6 तारीख की सुबह 6 बजे कलीम खा को बेहोशी की हालत में देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सुपौल सदर अस्पताल में ईलाज के लिए एडमिट कराया। सदर अस्पताल में काम कर रहे एएसपी सिन्हा के मुताबिक मरीज को सिर, कमर और छाती में ज़ख्म है, फिलहाल प्राथमिक इलाज किया जा रहा है।

पिपरा थाने में तैनात अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, “मामले की जांच चल रही है। तब तक प्रत्याशी को एक सुरक्षा गार्ड दिया गया है। एसपी शैशव यादव ने जांच के आदेश दे दिए है। फिलहाल कलीम खा की शारीरिक स्थिति ठीक है।”

कलीम खान दिल्ली में पानी का प्लांट चलाते हैं और गांव में अच्छा खासा खेत भी है। आयोग के द्वारा चुनाव में उन्हें फूलगोभी छाप दिया गया है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सुपौल से कौन-कौन मैदान में

सुपौल सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से दो उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से हैं। यहाँ क़रीब 16% मुस्लिम वोट है।

इस सीट पर मुख्य मुक़ाबला जदयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामत, राजद के उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व आईआरएस अधिकारी बैद्यनाथ मेहता के बीच है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान