Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय युवती का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवती की लाश घर से एक किलोमीटर दूर एक मदरसे के प्रांगण में पेड़ से लटकी हुई मिली है। परिजनों ने बताया कि मामला आत्महत्या का लगे, ऐसा दिखाने के लिये ही युवती को मार कर आरोपियों ने उसे पेड़ से लटका दिया।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :
dead body of 17 year old girl found hanging from a tree

बिहार के किशनगंज में एक 17 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े किडनैपिंग कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना ज़िले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के दामलबाड़ी-बगलबाड़ी मसनाबस्ती की है। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।


युवती की लाश घर से एक किलोमीटर दूर एक मदरसे के प्रांगण में पेड़ से लटकी हुई मिली है। परिजनों ने बताया कि मामला आत्महत्या का लगे, ऐसा दिखाने के लिये ही युवती को मार कर आरोपियों ने उसे पेड़ से लटका दिया।

घटना गुरुवार दिन में क़रीब एक बजे की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी लड़का कई रोज़ से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और उन्होंने फोन पर धमकी भी दी थी कि आज युवती की हत्या कर देगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को घर के करीब से ही आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया।


“हमारी लड़की को दो-चार रोज़ से बहुत परेशान कर रहा था। वह (आरोपी) फोन पर बोला भी है कि आज आधे घंटे के बाद मैं मार दूंगा। उसने ठीक आधे घंटे के बाद मार दिया। वह यहां से उसको (पीड़िता) किडनैप करके ले गया है। उसके मोटरसाइकिल पर दो आदमी थे। गांव के लोगों ने देखा था और उन्होंने बताया कि दो आदमी थे,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, लाश उठाने नहीं देंगे। हमको इंसाफ चाहिये। हमारा सब कुछ बर्बाद हो गया। आज हमारे साथ हुआ है, कल और किसी के साथ होगा। ऐसा किसी के भी साथ नहीं होना चाहिये। हमारे साथ इंसाफ होना चाहिये।”

पीड़िता के पिता ने हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि शव को देखने से ही लगता है कि उससे ज़ोर-ज़बरदस्ती की गई है।

आरोपी का नाम अहमद रज़ा बताया जा रहा है। पीड़िता की बहन ने बताया कि उनको आरोपी लड़के ने 12 बजे के क़रीब कॉल कर कहा कि अगर उन लोगों ने अपनी बहन का रिश्ता उससे नहीं कराया तो वह उसको जान से मार देगा। इसको लेकर आरोपी लड़के ने युवती की बहन को तीन बार कॉल किया।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी लड़के ने एक बार भी उनके घर रिश्ता नहीं भेजा। परिजनों की मानें तो लड़की का रिश्ता कहीं और लगा हुआ था फिर भी वह लड़का ज़बरदस्ती परेशान कर रहा था।

आरोपी द्वारा कॉल करने की पुष्टि मृतका की मां ने भी की। उन्होंने बताया कि लड़के ने कॉल कर कहा कि वह उसकी बेटी से शादी करना चाहता है, जिससे उन्होंने साफ इंकार कर दिया। इसपर लड़के ने कहा कि अगर उन लोगों ने अपनी बेटी से शादी नहीं कराई तो इसका अंजाम सही नहीं होगा।

मृतका की मां ने भी उससे दुष्कर्म होने की आशंका ज़ाहिर की। हालांकि, उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पायेगा कि उसकी बेटी के साथ रेप हुआ है या नहीं।

पीड़िता की मां ने आरोपी लड़के की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, वे लोग लाश को यहां से उठाने नहीं देंगे।

फिलहाल, लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि मृतका के प्रेमी ने गले में दुपट्टा बांधकर उसकी हत्या की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा और पुलिस दुष्कर्म समेत सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क