Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में जेल गये यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ली।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
youtuber manish kashyap jailed for spreading fake news joins bjp in delhi

फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में जेल से ज़मानत पर रिहा हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। भाजपा में शामिल होने के लिए मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अपनी मां के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे।


भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ली।

Also Read Story

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि जब वह जेल में थे तो उनकी मां लड़ रही थी, उन्हें पता है कि किसने मेरा साथ दिया।


उनकी मां ने ही कहा कि मनोज भैया (मनोज तिवारी) की बात नहीं काटनी है, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह कभी भाजपा के खिलाफ नहीं लड़े, बल्कि वह बिहार में परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं।

मनीष कश्यप को भाजपा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने हमेशा जनता के सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है, हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात की है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने उनको बहुत दुख दिया है। तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा मनीष कश्यप का साथ दिया है।

भाजपा बना सकती है एमएलसी

मनोज तिवारी जब बिहार आए थे तो उन्होंने पटना में मनीष कश्यप से मुलाक़ात की थी। तभी से उसके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

कहा जा रहा है कि भाजपा उनको बिहार विधान परिषद का सदस्य (एमएलसी) बना सकती है। दरअसल, मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे और इसको लेकर वह लगातार चुनाव अभियान भी चला रहे थे।

कौन हैं मनीष कश्यप

मनीष कश्यप एक यूट्यूबर हैं। वह फेक न्यूज़ फैलाने के मामले में जेल गए थे। दरअसल, मनीष ने तमिलनाडु में रह रहे बिहारी मज़दूरों के साथ मारपीट और हमले का एक फर्जी वीडियो शेयर किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

वीडियो के वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस हरकत में आई थी। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भी इसी मामले में मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया था। बाद में तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसको अपने साथ लेकर गई थी। वह फिलहाल ज़मानत पर जेल से बाहर है।

2020 में लड़ा था चुनाव

त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट से 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था। 9,239 वोट लाकर वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

बिहार: कांग्रेस विधायक शक़ील अहमद खान के इकलौते बेटे ने की ख़ुदकुशी

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

किशनगंज: ट्रैक्टर समेत ड्राइवर 6 दिनों से गायब, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

छह सालों से पुल निर्माण कार्य अधूरा, जान हथेली में लिए गुज़रते हैं ग्रामीण

हादसे को दावत दे रहा है कटिहार के बारसोई का जर्जर मालोर पुल

सड़क से वंचित हैं सहरसा के दर्जनों गांव, लोकसभा के बाद अब विधानसभा चुनाव का भी करेंगे बहिष्कार

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट