Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: मई में बढ़ेगी लू लगने की घटना, अप्रैल में किशनगंज रहा सबसे कम गर्म

पूरे बिहार में अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान किशनगंज में दर्ज हुआ। यहां का औसत तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 2 अप्रैल को तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि पूरे बिहार में अप्रैल महीने में सबसे कम था।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
heat wave incidents will increase in may

बिहार मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि मई महीने में राज्य में लू (गर्म हवा) लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि, मई में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।


गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

Also Read Story

ईंट-भट्ठों से ज़हरीली होती हवा: ग्रामीण बिहार में एनीमिया और प्रदूषण का गहरा रिश्ता

“मखाना की फसल में कीड़ा लग जाता है, पत्ता गल जाता है”

क्या नीलगाय-किसान का संघर्ष बदल रहा बिहार का क्रॉप पैटर्न?

मोल का पानी, मुफ़्त का ज़हर: अररिया की मांस फ़ैक्ट्रियों का जलवायु सच

बिहार में लू का कहर: बढ़ता तापमान, उलझे आंकड़े और अधूरी तैयारी

क्यों सूख रहा है मिथिलांचल का भू-जल?

बिहार के पूर्वी चंपारण में क्यों कम हो रही गन्ने की पैदावार?

सुपौल में क्यों घट रही जूट की खेती?

कोसी कटान में उजड़े आशियाने, दशकों से पुनर्वास के इंतज़ार में बाढ़ विस्थापित

बताते चलें कि अप्रैल महीने में राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, भागलपुर का 42.3 डिग्री और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


शेखपुरा का तापमान 44.5 डिग्री पहुंचा

अप्रैल महीने में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा का दर्ज किया गया। 30 अप्रैल को शेखपुरा का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं, शेखपुरा में पूरे अप्रैल महीने के औसत तापमान की बात करें तो वो 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

किशनगंज रहा सबसे ठंडा

पूरे बिहार में अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान किशनगंज में दर्ज हुआ। यहां का औसत तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 2 अप्रैल को तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि पूरे बिहार में अप्रैल महीने में सबसे कम था।

पांच साल में 4 डिग्री बढ़ा पारा

पिछले पांच साल में गर्मी लगातार बढ़ी है। 2020 में राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन, मई महीने में ही राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री पहुंच गया है।

पूर्णिया के तापमान में 5.7 डिग्री का इज़ाफ़ा

पिछले पांच साल में पूर्णिया के अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस का इज़ाफ़ा हो गया है। 2020 में पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा था। लेकिन, मई (2024) में ही अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में दलहन की खेती पर जलवायु परिवर्तन का कैसा असर?

लीची पर फ्लाई ऐश की मार, मशरूम बना मुजफ्फरपुर के किसानों का सहारा

किशनगंज में मक्के की खेती कैसे बन रही है मानव-हाथी संघर्ष की वजह?

रामसर दर्जा मिलने से बिहार के वेटलैंड्स की स्थिति में क्या बदलाव आया है?

हर साल ग्रीन बजट लाने वाला बिहार आंकड़ों में कितना ‘ग्रीन’ है?

जलवायु संकट की मार झेलते बिहार के किसान, प्री-मानसून ओलावृष्टि से तबाह खरीफ फसल

नाव, नदी और नसीब: कोसी के गांवों में मातृत्व की अधूरी कहानियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क