Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बारसोई में ईंट भट्ठा के प्रदूषण से ग्रामीण परेशान

स्थानीय ग्रामीण अजित शर्मा का कहना है कि यह किंग भट्टा मनमानी कर रहा है और लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहा है। भट्टे के कारण हर समय हवा में धूल मिट्टी रहती है, जिससे यहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ रहा है।

Md Minarul Reported By Md Minarul |
Published On :
villagers angry due to pollution from brick kiln in barsoi

कटिहार के बारसोई प्रखंड की करणपुर पंचायत अन्तर्गत करणपुर गाँव के ग्रामीणों ने रविवार 25 फरवरी को ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल से सटी करणपुर पंचायत में किंग ईंट भट्ठ नाम से दो प्रसिद्ध ईंट भट्टे चल रहे हैं, और इन दोनों के बीच में करणपुर गाँव बसा हुआ है. इस गाँव के ग्रामीणों का आरोप है कि भट्टे के कारण गाँव में ज़्यादा प्रदूषण फैल रहा है जिससे उनके स्वास्थ को खतरा है, साथ भट्टा मालिक द्वारा दूसरी जगहों से गीली मिट्टी मंगवाने के कारण गाँव की सड़कें खराब हो रही हैं, जिससे आये दिन राहगीरों का एक्सीडेंट होता रहता है।


स्थानीय निवासी अजित शर्मा बताते हैं कि धूल ज़्यादा हो जाती है कि घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है, साथ ही धूल के कारण खाने पीने का सामान भी खराब हो जाता है।

स्थानीय ग्रामीण अजित शर्मा का कहना है कि यह किंग भट्टा मनमानी कर रहा है और लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहा है। भट्टे के कारण हर समय हवा में धूल मिट्टी रहती है, जिससे यहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ रहा है।


प्रदर्शन में मौजूद स्थानीय निवासी मुहम्मद इक़बाल ने बताया कि गाँव वालों ने पिछले साल ईंट भट्टा मालिक रिंकू सिंह, उनके मैनेजर से इस बारे में बात की थी, साथ ही उन्होंने कई बार प्रसाशन से भी इसकी शिकायत की है, लेकिन आश्वासन देने के बावजूद कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस संबध में हमने जब किंग ईट भट्ठा मालिक से बात करनी चाही तो उन्होने बात करने से मना कर दिया। वहीं बारसोई एसडीएम दीक्षित स्वेतम ने कहा मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। किसी व्यक्ति द्वारा इस संबंध में आवेदन नहीं दिया गया है। अगर ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच की जाएगी।

Also Read Story

बिहार के जलवायु पत्रकारों के लिए ऑनलाइन रिपॉजिटरी

प्रदूषण की गिरफ्त में बचपन, बिहार में बढ़ती सांस की बीमारियां

क्या बिहार को एथनॉल हब बनाने का सपना बेपटरी हो रहा है?

बदलते मौसम और विकास कार्यों के बीच संघर्ष करते बिहार के काले हिरण

बिहार के जलाशयों, नदियों से क्यों गायब हो रहे घोंघे?

जलवायु परिवर्तन के चलते बिहार में फिर बढ़ रही फाइलेरिया?

राजगीर के पवित्र गर्म जलकुंडों का अस्तित्व खतरे में!

घटते घोंसले और सिकुड़ता फीडिंग ग्राउंड, बिहार का ‘गरुड़ गांव’ संकट में!

मानसिक स्वास्थ्य संकट से जूझते कोसी-सीमांचल के बाढ़ पीड़ित

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. मिनारूल कटिहार के रहने वाले हैं। बारसोई की सभी ख़बरों पर नजर रखते हैं।

Related News

बदलते मौसम में समस्तीपुर के किसानों का फलों की ओर बढ़ता कदम

बिहार में क्यों बढ़ रही हैं कुत्ता काटने की घटनाएं

वैशाली में केले के कूड़े से कैसे बनाया जा रहा रेशा

बदलते मौसम और सड़ते मुनाफे के बीच पिसते भागलपुर के केला किसान

बिहार के अररिया में क्यों बढ़ रही अजगरों की आबादी

भागलपुर: अवैध रेत खनन से गंगा की पारिस्थितिकी व डॉल्फिन पर गहराता संकट

क्या जलवायु परिवर्तन के चलते बिहार में बढ़ रहीं सर्पदंश की घटनाएं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान