Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

भारी बारिश से अररिया नगर परिषद में जनजीवन अस्त व्यस्त

सीमांचल सहित नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अररिया जिले से होकर गुजरने वाली परमान नदी उफान पर है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :

सीमांचल सहित नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अररिया जिले से होकर गुजरने वाली परमान नदी उफान पर है। इससे अररिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत खरहैया बस्ती वार्ड संख्या 11 के लोग सहमे हुए हैं। वहीं, परमान नदी के जल स्तर में काफी वृद्धि होने से अररिया के डमेली, झमटा, बांसबारी, महिसाकॉल सहित दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क टूट गया है।


अररिया नगर परिषद की वार्ड संख्या 11 होकर बांसबारी, महिसाकॉल जाने वाली मुख्य सड़क पर 2 से 3 फीट पानी बह रहा है, जिस वजह से डमेली, झमटा, बांसबारी, महिसाकॉल सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इन इलाकों में रहने वाले दर्जनों लोगों के पास जिला मुख्यालय आने का एकमात्र यही मार्ग है।

Also Read Story

ईंट-भट्ठों से ज़हरीली होती हवा: ग्रामीण बिहार में एनीमिया और प्रदूषण का गहरा रिश्ता

“मखाना की फसल में कीड़ा लग जाता है, पत्ता गल जाता है”

क्या नीलगाय-किसान का संघर्ष बदल रहा बिहार का क्रॉप पैटर्न?

मोल का पानी, मुफ़्त का ज़हर: अररिया की मांस फ़ैक्ट्रियों का जलवायु सच

बिहार में लू का कहर: बढ़ता तापमान, उलझे आंकड़े और अधूरी तैयारी

क्यों सूख रहा है मिथिलांचल का भू-जल?

बिहार के पूर्वी चंपारण में क्यों कम हो रही गन्ने की पैदावार?

सुपौल में क्यों घट रही जूट की खेती?

कोसी कटान में उजड़े आशियाने, दशकों से पुनर्वास के इंतज़ार में बाढ़ विस्थापित

स्थानीय लोगों की मानें, तो सड़क निर्माण के समय संभावित बाढ़ के खतरों को नजरअंदाज करते हुए मिट्टी भरकर कम ऊंचाई पर सड़क बना दी गयी। इससे इन इलाकों से गुजरने वालों को हर साल इसी तरह की समस्या झेलनी पड़ती है।


डमहेली निवासी मोहम्मद हारिस ने बताया कि पानी अचानक से चढ़ गया है। अररिया आने जाने का रास्ता एकमात्र सड़क है। हारिस कहते हैं कि पानी भरा हुआ है, जिससे जान जोखिम में डालकर लोग अररिया आते हैं क्योंकि और कोई रास्ता नहीं है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बिहार में दलहन की खेती पर जलवायु परिवर्तन का कैसा असर?

लीची पर फ्लाई ऐश की मार, मशरूम बना मुजफ्फरपुर के किसानों का सहारा

किशनगंज में मक्के की खेती कैसे बन रही है मानव-हाथी संघर्ष की वजह?

रामसर दर्जा मिलने से बिहार के वेटलैंड्स की स्थिति में क्या बदलाव आया है?

हर साल ग्रीन बजट लाने वाला बिहार आंकड़ों में कितना ‘ग्रीन’ है?

जलवायु संकट की मार झेलते बिहार के किसान, प्री-मानसून ओलावृष्टि से तबाह खरीफ फसल

नाव, नदी और नसीब: कोसी के गांवों में मातृत्व की अधूरी कहानियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क