Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Bihar Floods: सड़क कटने से परेशान, रस्सी के सहारे बायसी

बायसी प्रखंड की सुगवा महानन्दपुर पंचायत अंतर्गत झौंवाटोली-चटांगी गाँव में मुख्य सड़क कट गयी है। चटांगी से डंगरा जाने वाली इस सड़क से रोज़ाना हज़ारों लोग आते-जाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि शुक्रवार शाम से पानी सड़क पर बहना शुरू हुआ, शनिवार की सुबह रोड कट गया।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
flood in baisi

बिहार के सीमांचल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। पूर्णिया ज़िले के बायसी प्रखंड में जगह-जगह सड़क कट गयी है या सड़क के ऊपर से पानी की तेज़ धार बह रही है। लोग जान जोखिम में डाल कर इन रास्तों से आवगमन करने को मजबूर हैं। वहीं, कई अन्य जगहों पर पानी कम होने पर सड़क कटने की आशंका है।


बायसी प्रखंड की सुगवा महानन्दपुर पंचायत अंतर्गत झौंवाटोली-चटांगी गाँव में मुख्य सड़क कट गयी है। चटांगी से डंगरा जाने वाली इस सड़क से रोज़ाना हज़ारों लोग आते-जाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि शुक्रवार शाम से पानी सड़क पर बहना शुरू हुआ, शनिवार की सुबह रोड कट गया। अब यहाँ से नदी की तेज़ धार बह रही है। अपने इस दुःख के बीच भी स्थानीय ग्रामीण रास्ते में रस्सी लगा कर राहगीर की मदद कर रहे हैं।

Also Read Story

ईंट-भट्ठों से ज़हरीली होती हवा: ग्रामीण बिहार में एनीमिया और प्रदूषण का गहरा रिश्ता

“मखाना की फसल में कीड़ा लग जाता है, पत्ता गल जाता है”

क्या नीलगाय-किसान का संघर्ष बदल रहा बिहार का क्रॉप पैटर्न?

मोल का पानी, मुफ़्त का ज़हर: अररिया की मांस फ़ैक्ट्रियों का जलवायु सच

बिहार में लू का कहर: बढ़ता तापमान, उलझे आंकड़े और अधूरी तैयारी

क्यों सूख रहा है मिथिलांचल का भू-जल?

बिहार के पूर्वी चंपारण में क्यों कम हो रही गन्ने की पैदावार?

सुपौल में क्यों घट रही जूट की खेती?

कोसी कटान में उजड़े आशियाने, दशकों से पुनर्वास के इंतज़ार में बाढ़ विस्थापित

ग्रामीण मोहम्मद अंज़र बताते हैं कि यहाँ पुल बनाया जाना था, लेकिन इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। नौबत ये है कि पिछले तीन सालों से ऐसे ही यहाँ सड़क कट जाती है।


राहगीरों की मदद कर रहे स्थानीय ग्रामीण संजय कहते हैं कि इस इलाके के लोगों का यही रास्ता एक सहारा है। दिन भर में वो लोग हज़ारों राहगीरों को ऐसे रास्ता पार करवाते हैं। एक साथ रस्सी पकड़ कर कई लोग पानी की तेज़ की धार में रास्ता पार करते हैं, जिससे रस्सी टूटने का भी डर लगा रहता है।

स्थानीय युवा मोहम्मद सादिक़ के अनुसार उनकी तमाम परेशानियों के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि बेखबर हैं। सुगवा महानन्दपुर पंचायत के काजल गाँव में भी ऐसे ही कटान है लेकिन वहां तक पहुँच पाना भी मुश्किल है।

वहीं बायसी प्रखंड की आसजा मबैया पंचायत में करीब तीन किलोमीटर लम्बी प्रधानमंत्री सड़क पर कटान का खतरा बना हुआ है। सड़क के करीब परमान नदी है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अब्दुर रहमान बताते हैं कि पानी कम होने से सड़क कटने का खतरा है। एक बार सड़क कट गयी तो मबैया गाँव के साथ-साथ ईदगाह पर खतरा मंडराने लगेगा।

आसजा गाँव के जनता हाट के पास भी सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ साल पहले पानी की इस धार में एक ग्रामीण की मौत भी हो गई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में दलहन की खेती पर जलवायु परिवर्तन का कैसा असर?

लीची पर फ्लाई ऐश की मार, मशरूम बना मुजफ्फरपुर के किसानों का सहारा

किशनगंज में मक्के की खेती कैसे बन रही है मानव-हाथी संघर्ष की वजह?

रामसर दर्जा मिलने से बिहार के वेटलैंड्स की स्थिति में क्या बदलाव आया है?

हर साल ग्रीन बजट लाने वाला बिहार आंकड़ों में कितना ‘ग्रीन’ है?

जलवायु संकट की मार झेलते बिहार के किसान, प्री-मानसून ओलावृष्टि से तबाह खरीफ फसल

नाव, नदी और नसीब: कोसी के गांवों में मातृत्व की अधूरी कहानियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे