Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया : महानंदा नदी के कटाव से सहमे लोग, प्रशासन से कर रहे रोकथाम की मांग

महादलित बिनटोला में रह रहे कई परिवार लगातार हो रहे कटाव से चिंतित हैं। एक स्थानीय युवक ने बताया कि एक-डेढ़ महीने पहले अंचलाधिकारी ने कटावस्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा था कि जल्द ही इसकी रोकथाम को लेकर काम शुरू किया जायेगा, लेकिन इतने दिन गुज़रने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
purnia people scared of the erosion of mahananda river

बिहार के पूर्णिया स्थित बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरानागंज पंचायत के भीखनपुर महादलित बिनटोला में महानंदा नदी से भीषण कटाव हो रहा हैं। कटाव से कई लोगों के घर नदी में समा गए हैं। अगर कटाव लगातार जारी रहा तो पुरानागंज और सुगवा महानंदपुर पंचायत में रह रहे अधिकतर परिवारों का घर कटकर नदी में विलीन हो जाएगा।


महादलित बिनटोला में रह रहे कई परिवार लगातार हो रहे कटाव से चिंतित हैं। एक स्थानीय युवक ने बताया कि एक-डेढ़ महीने पहले अंचलाधिकारी ने कटावस्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा था कि जल्द ही इसकी रोकथाम को लेकर काम शुरू किया जायेगा, लेकिन इतने दिन गुज़रने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।

नदी के तेज कटाव से लोग खौफज़दा हैं और जनप्रतिनिधि और प्रशासन लोगों की समस्याओं से बेख़बर हैं। एक अन्य स्थानीय युवक ने बताया कि उनलोगों ने सभी स्तर के पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन प्रशासन की ओर से कुछ भी प्रयास नहीं हो रहा है।


सुगवा महानंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राशिद रजा ने बताया कि बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग को नदी कटाव को लेकर कई बार सूचना दी गई, लेकिन विभाग के अधिकारी देखने तक नहीं आये। वह बताते हैं कि लोगों का घर कट रहा है, लोग दर दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन इसकी परवाह प्रशासन को नहीं है।

लोगों को लगा था कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शायद कटाव की रोकथाम के लिये कुछ न कुछ उपाय निकाला जायेगा, लेकिन ऐसा लगता है कि क्षेत्र के विधायक और सांसद को इन समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को देखते हुए अब स्थानीय लोग आन्दोलन की राह पर निकलना चाह रहे हैं।

Also Read Story

कोसी कटान में उजड़े आशियाने, दशकों से पुनर्वास के इंतज़ार में बाढ़ विस्थापित

लीची पर फ्लाई ऐश की मार, मशरूम बना मुजफ्फरपुर के किसानों का सहारा

किशनगंज में मक्के की खेती कैसे बन रही है मानव-हाथी संघर्ष की वजह?

रामसर दर्जा मिलने से बिहार के वेटलैंड्स की स्थिति में क्या बदलाव आया है?

हर साल ग्रीन बजट लाने वाला बिहार आंकड़ों में कितना ‘ग्रीन’ है?

जलवायु संकट की मार झेलते बिहार के किसान, प्री-मानसून ओलावृष्टि से तबाह खरीफ फसल

नाव, नदी और नसीब: कोसी के गांवों में मातृत्व की अधूरी कहानियाँ

चरम मौसमी घटनाएं रोक रही बच्चों की शिक्षा की रफ्तार

बेगूसराय की कांवर झील से क्यों मुंह मोड़ रहे प्रवासी पक्षी

लोगों ने कहा कि आनेवाले चुनाव में वे लोग वोटिंग का बहिष्कार करेंगे और किसी भी उम्मीदवार को गांव में चुनाव प्रचार के लिये घुसने नहीं देंगे। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कटाव की रोकथाम के लिये कुछ कदम नहीं उठाए गये तो वे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर देंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

गयाजी के किसानों पर मौसम की मार, मोटर बनी मजबूरी

बिहार में केंद्र सरकार की मिशन अमृत सरोवर योजना कितनी सफल है?

बिहार के जलवायु पत्रकारों के लिए ऑनलाइन रिपॉजिटरी

प्रदूषण की गिरफ्त में बचपन, बिहार में बढ़ती सांस की बीमारियां

क्या बिहार को एथनॉल हब बनाने का सपना बेपटरी हो रहा है?

बदलते मौसम और विकास कार्यों के बीच संघर्ष करते बिहार के काले हिरण

बिहार के जलाशयों, नदियों से क्यों गायब हो रहे घोंघे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क