Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अगले साल के अंत तक हम दस लाख नौकरी पूरा कर देंगे: सुपौल में बोले नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि उन लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय ही वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, जिसमें करीब 5 लाख नौकरी दी जा चुकी है और 5 लाख नौकरी एक साल के अंदर दी जाएगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
we will complete ten lac jobs by the end of next year said nitish kumar in supaul

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सुपौल लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं, लोग उनके झांसे में नहीं आयेंगे।


सुपौल लोकसभा से एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में आयोजित सभा में नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम लोगों ने प्रदेश में जातीय जनगणना करवाई और केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक आधार पर उच्च वर्ग के गरीब लोगों को भी आरक्षण देने का काम किया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राजद कार्यकाल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में कुछ नहीं था, आज सड़कें बन रही है तो घरों तक बिजली पहुंचा दी गई।


नीतीश कुमार ने कहा कि उन लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय ही वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, जिसमें करीब 5 लाख नौकरी दी जा चुकी है और 5 लाख नौकरी एक साल के अंदर दी जाएगी।

“2020 में हमलोगों ने तय किया था कि दस लाख को नौकरी देंगे, दस लाख को रोज़गार देंगे। चार लाख से ऊपर हो गया है और एक लाख की बहाली हो रही है। तीन लाख (नौकरी) का भी काम शुरू है। अगले साल के अंत तक हम दस लाख (नौकरी) पूरा करेंगे और ज़रूरत पड़ेगी तो उससे भी ज़्यादा करेंगे। और पांच लाख को रोज़गार भी मिल गया है। एक-एक काम हमलोग करवा रहे हैं,” उन्होंन कहा।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने परिवार को ही आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं, उनके झांसे में नहीं आना है।

“हमारे लिए तो बिहार के लोग परिवार हैं। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। वो सिर्फ अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। उन लोगों ने विकास किया है तो सिर्फ अपने परिवार का, पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया, अब बेटा और बेटियों को भी सेट करने में लगे हैं,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report