Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: सड़क न बनने से नाराज़ महिलाओं ने घंटों किया सड़क जाम

आक्रोशित महिलाओं ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की और कहा कि अगर सड़क की हालत दुरुस्त नहीं हुई तो वे दोबारा फिर से आंदोलन करेंगी। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि जब तक सड़क पूरी तरह नहीं बन जाती तब तक कम से कम सड़क को मोटरेबल बना कर उसे चलने लायक बनाया जाए और नियमित रूप से इसका मेंटेनेंस किया जाए।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
angry women blocked the road for hours due to non construction of road in katihar

बिहार के कटिहार जिलान्तर्गत मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र की वार्ड संख्या 15 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने मुख्य सड़क जाम कर दिया। सड़क न बनने से सिमुडीह कुटीघाट की आक्रोशित महिलाएं बस स्टैंड से कुटीघाट जाने वाले मुख्य मार्ग के पास सड़क के बीचोबीच बैठ गईं। करीब 04 घंटों तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि सिमुडीह के लोगों के लिए आवागमन का यह एकमात्र मुख्य सड़क है। इसी सड़क से ग्रामीण बस स्टैंड, मनिहारी बाजार और जिला मुख्यालय आदि जाते हैं। लगातार ट्रक चलने के कारण सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क खराब होने से आय दिन दुर्घटना होती रहती है। बच्चे स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं जिससे वे लगातार संभावित दुर्घटना के खतरे में रहते हैं।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा कि सबसे अधिक कठिनाई तब होती है जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़ती है। टोटो और टेंपू चालक भी जर्जर सड़क होने की वजह से सिमुडिह तक आने से इनकार कर देते हैं।


मुख्य पार्षद व अनुमंडल पदाधिकारी ने सड़क को कराया खाली

सड़क जाम के कारण सड़क की दोनों तरफ दर्जनों ट्रक और अन्य वाहन घटों फंसे रहे। मनिहारी नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सहदेव यादव ने महिलाओं की बात मुख्य पार्षद लाखो यादव और अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ से कराई। पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया में पहल करने का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सड़क खाली किया।

आक्रोशित महिलाओं ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की और कहा कि अगर सड़क की हालत दुरुस्त नहीं हुई तो वे दोबारा फिर से आंदोलन करेंगी। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि जब तक सड़क पूरी तरह नहीं बन जाती तब तक कम से कम सड़क को मोटरेबल बना कर उसे चलने लायक बनाया जाए और नियमित रूप से इसका मेंटेनेंस किया जाए।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं