Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सागर कुमार बने किशनगंज के नए एसपी, मनेश कुमार कटिहार के नये डीएम

किशनगंज के एसपी डा. इनामुल हक़ मेंगनू को बिहार होम गार्ड्स का नया कमांडेंट बनाया गया है। वहीं, चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया, हर किशोर राय को वैशाली, राजेंद्र कुमार भील को अरवल और काम्या मिश्रा को दरभंगा (ग्रामीण) का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
sagar kumar becomes the new sp of kishanganj & manesh kumar is the new dm of katihar

बिहार सरकार ने पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। किशनगंज के वर्तमान एसपी डॉ. इनामुल हक़ मेंगनू को किशनगंज एसपी के पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। उसकी जगह पर सागर कुमार किशनगंज जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाये गये हैं। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने अफसरों के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी की है।


किशनगंज के एसपी डा. इनामुल हक़ मेंगनू को बिहार होम गार्ड्स का नया कमांडेंट बनाया गया है। वहीं, चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया, हर किशोर राय को वैशाली, राजेंद्र कुमार भील को अरवल और काम्या मिश्रा को दरभंगा (ग्रामीण) का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विद्या सागर को निदेशक-सह-सहायक राज्य अग्निश्मन पदाधिकारी और कार्तिकेय के. शर्मा को बिहार विशेष सशसत्र पुलिस का सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुक़र्रर किया गया है। कार्तिकेय के. शर्मा पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार भी है।


कटिहार को मिला नया डीएम

मनेश कुमार मीणा को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, रिची पाण्डेय को सीतामढ़ी और अलंकृता पांडे को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर को पद से हटाकर नगर विकास व आवास विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उनको पटना रेल मेट्रो निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

कई जिलों को मिले नए एडीएम

सरकार ने कई जिलों में नए सहायक समाहर्ता-सह-सहायक दंडाधिकारियों (एडीएम) की भी नियुक्ति की है। रोहित कर्दम पूर्णिया, प्रद्युम्न सिंह यादव किशनगंज, कृतिका मिश्रा मधेपूरा, अंजली शर्मा पटना, गरिमा लोहिया भागलपूर और तुषार कुमार नालंदा जिले के नये एडीएम बनाये गये हैं।

इसी प्रकार, प्रतीक्षा सिंह को बक्सर, अनिरुद्ध पाण्डेय को बांका, अकांक्षा आनंद को मुज़फ़्फ़रपूर, नेहा कुमारी को सिवान और शिप्रा विजय कुमार चौधरी को सारण (छपरा) जिले के एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इन नये अधिकारियों की ये पहली पोस्टिंग है। ये अधिकारी अभी मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 5 अप्रैल को इनका प्रशिक्षण ख़त्म हो रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क