Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: शिक्षिका से 3 लाख रुपये लूटने वालों के घर छापेमारी में ढाई लाख बरामद, दो आरोपी फरार

किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि घटना के बाद एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया जिसके बाद अनुसंधान कर एसआईटी ने मामले का उद्भेदन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर छापेमारी की गई। घटना में बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक का प्रयोग किया गया था।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
two and a half lakh rupees recovered in raid at the house of those who looted rs 3 lakh from a teacher in kishanganj

बिहार के किशनगंज नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीबाग कर्बला चौक के पास बीते 28 मार्च को दो बाइक सवारों ने एक शिक्षिका से 3 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर लूट में प्रयोग की गई बाइक और ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।


बीते 28 मार्च को स्कूल शिक्षिका मीनू कुमारी बैंक से तीन लाख रुपये निकाल कर पति संग स्कूटी पर सवार किशनगंज नगर क्षेत्र के मोतीबाग स्थित अपने घर जा रही थीं। उसी दौरान कर्बला चौक पर 2 अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में तीन लाख रुपये कैश रखे थे। घटना के बाद पीड़िता मीनू कुमारी ने टाउन थाने में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर ढाई लाख रुपये बरामद किये।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि घटना के बाद एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया जिसके बाद अनुसंधान कर एसआईटी ने मामले का उद्भेदन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर छापेमारी की गई। घटना में बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक का प्रयोग किया गया था।


पुलिस ने सीसीटीवी से चिन्हित कर दो आरोपियों के घर छापेमारी की जिसमें बाइक और ढाई लाख रुपये बरामद किये लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी सागर कुमार ने दावा किया है कि छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

किशनगंज एसपी ने आगे कहा कि जो बैंक खाता धारक बड़ी राशि निकालने जायें तो इसकी सूचना निकटतम थाने को जरूर दें। किशनगंज जिला पुलिस को सूचना मिलने पर स्कॉट भी कराया जाता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क