Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र: ठाकुरगंज में सबसे अधिक वोटिंग, अमौर में सबसे कम

लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार (26 अप्रैल) को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें किशनगंज सीट भी शामिल थी। किशनगंज सीट पर कुल 62.84% वोटिंग हुई।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
highest voting in thakurganj lowest in amour in kishanganj loksabha

लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार (26 अप्रैल) को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें किशनगंज सीट भी शामिल थी। किशनगंज सीट पर कुल 62.84% वोटिंग हुई।


पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई। मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में किशनगंज सीट पर 66.35% मतदान हुआ था।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

ठाकुरगंज में सबसे अधिक, अमौर में सबसे कम वोटिंग

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग ठाकुरगंज विधानसभा और सबसे कम वोटिंग अमौर में हुई। ठाकुरगंज में 68.17% और अमौर में 58.41% मतदान हुआ।


इसी प्रकार, बायसी में 64.85%, कोचाधामन में 62.57%, बहादुरगंज में 61.91% और किशनगंज में 61.4% वोटिंग हुई।

अमौर में बहिष्कार का दिखा असर

अमौर की अधांग पंचायत के ग्रामीणों द्वारा वोटिंग का पूर्ण बहिष्कार करना, इस विधानसभा में कम वोटिंग की एक वजह हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि अमौर विधानसभा की अधांग पंचायत के सभी मतदान केंद्रो पर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था। लोगों ने सड़क और पुल की मांग को लेकर वोटिंग का विरोध किया था।

महिला वोटर रहीं आगे

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के महिला वोटरों ने वोटिंग में पुरुषों से ज्यादा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस सीट पर 67.06% महिला मतदाताओं ने और 58.89% पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की।

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटर पुरुष वोटरों से आगे रहीं।

बहादुरगंज में 66.05%, ठाकुरगंज में 72.41%, किशनगंज में 63.12%, कोचाधामन में 67.63%, अमौर में 63.1% और बायसी में 70.68% महिला मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया।

इसी तरह, बहादुरगंज में 58.04%, ठाकुरगंज में 64.22%, किशनगंज में 59.74%, कोचाधामन में 57.9%, अमौर में 54.04% तथा बायसी में 59.46% पुरुषों ने वोटिंग की।

18 लाख से अधिक हैं वोटर

बताते चलें कि किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में 18,29,994 वोटर हैं, जिसमें महिला वोटरों की तादाद 8,84,815, पुरुष मतदाताओं की तादाद 9,45,113 और अन्य वोटरों की तादाद 66 है।

बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में 3,08,786 ठाकुरगंज में 3,15,862 किशनगंज में 3,19,116 कोचाधामन में 2,70,102 अमौर में 3,26,034 और बायसी में 2,90,094 वोटर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क