Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार लोकसभा क्षेत्र: प्राणपुर में 66.77% वोटिंग, कटिहार में सबसे कम, महिला वोटर रहीं आगे

बिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर शुक्रवार (26 अप्रैल) को मतदान हुआ, जिसमें कुल 63.76% वोटिंग हुई। कटिहार लोकसभा क्षेत्र के 2,154 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
66.77% voting in pranpur lowest in katihar women voters were ahead in katihar lok sabha

बिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर शुक्रवार (26 अप्रैल) को मतदान हुआ, जिसमें कुल 63.76% वोटिंग हुई। कटिहार लोकसभा क्षेत्र के 2,154 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई।


सबसे ज्यादा वोटिंग प्राणपुर विधानसभा में और सबसे कम वोटिंग कटिहार विधानसभा में हुई।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

प्राणपुर में 2,52,252 (66.77%) और कटिहार में 1,69,782 (61.26%) वोट गिरे।


बरारी में 1,88,366 (66.07%) बलरामपुर में 2,25,019 (63.28%) मनिहारी में 1,89,397 (62.17%) और कदवा में 1,83,920 (62.85%) मत पड़े।

महिला वोटर रहीं आगे

कटिहार लोकसभा क्षेत्र में महिला वोटरों ने पुरुषों से ज्यादा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कटिहार में 69.07% महिला मतदाताओं ने और 58.87% पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की।

कटिहार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटर पुरुष वोटरों से आगे रही।

प्राणपुर में 74.99%, कदवा में 69.69%, बलरामपुर में 63.12%, बरारी में 72.63%, कटिहार में 60.15% और मनिहारी में 66.41% महिला मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया।

पुरुष मतदाताओं की बात करें तो प्राणपुर में 59.23%, कदवा में 56.5%, बलरामपुर में 54.65%, बरारी में 63.39%, कटिहार में 62.31% तथा मनिहारी में 58.35% पुरुषों ने वोटिंग की।

वोटरों की तादाद 18 लाख से ऊपर

बताते चलें कि कटिहार लोकसभा क्षेत्र में 18,33,009 वोटर हैं, जिसमें महिला वोटरों की तादाद 8,78,455 और पुरुष मतदाताओं की तादाद 9,54,524 और अन्य वोटरों की तादाद 30 है।

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,17,886 कदवा में 2,92,634 बलरामपुर में 3,55,593 बरारी में 2,85,101 कटिहार में 2,77,151 और मनिहारी में 3,04,644 वोटर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क