Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: तीसरे चरण में 60% वोटिंग, अररिया में सबसे अधिक मतदान

तीसरे चरण में कुल 9,848 मतदान केंद्र बनाये गये थे। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इन सीटों पर इस बार कम वोटिंग हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 61.22% वोटिंग हुई थी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
60% voting in third phase lok sabha in bihar

लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें अररिया, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया और झंझारपुर सीट शामिल थीं। इन सभी सीटों को मिलाकर कुल 60% मतदान हुआ है।


तीसरे चरण में कुल 9,848 मतदान केंद्र बनाये गये थे। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इन सीटों पर इस बार कम वोटिंग हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 61.22% वोटिंग हुई थी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अररिया में सबसे अधिक वोटिंग

बिहार में अररिया लोकसभा सीट पर सबसे अधिक और झंझारपुर सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है। अररिया में 62.8% और झंझारपुर में 55.5% मतदान हुआ। इसी प्रकार, सुपौल में 62.4%, मधेपुरा में 61% और खगड़िया में 58.2% वोटिंग हुई।


2019 की बात करें तो सुपौल लोकसभा क्षेत्र में 65.7%, अररिया में 64.78%, मधेपुरा में 60.86%, खगड़िया में 57.68% और झंझारपुर में 57.24% मतदान हुआ था।

54 प्रत्याशी थे मैदान में

लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण में बिहार की इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी अपनी क़िस्मत आज़मा रहे थे, जिसमें पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 51 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 3 है।

बताते चलें कि इन लोकसभा क्षेत्रों में 98,60,397 वोटर हैं, जिसमें पुरुष वोटरों की तादाद 51,29,473, पुरुष महिलाओं की तादाद 47,30,602 और अन्य वोटरों की तादाद 322 है।

9 बूथों पर वोटिंग का बहिष्कार

चुनाव के तीसरे चरण में खगड़िया के 9 मतदान केंद्रों पर विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। इनमें सात मतदान केंद्र सिमरी बख़्तियारपुर और दो मतदान केंद्र बेलदौर विधानसभा में आते हैं।

बताते चलें कि सिमरी बख्तियारपुर के ग्रामीणों ने सड़क समेत दूसरे मुद्दों को लेकर पिछले महीने प्रदर्शन किया था। इसको लेकर ‘मैं मीडिया’ ने “मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गांव, वोटिंग का किया बहिष्कार” हेडलाइन से एक विस्तृत खबर प्रकाशित की थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान