Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दिल्ली में किशनगंज के 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

मृतक किशनगंज के पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत के देहलबाड़ी गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह दिल्ली गया था जहां वह एक सिलाई,बुनाई का काम कर रहा था।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
seventeen year old youth from kishanganj stabbed to death in delhi

नई दिल्ली में बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले इक़बाल नामक शख्स की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। इक़बाल (17) दो महीने पहले ही दिल्ली गया था जहां वह सिलाई का काम कर रहा था। बीती रात उसकी लाश मिली। उसके परिजन साबिर ने ‘मैं मीडिया’ से बताया कि उसपर चाक़ू से हमला किया गया है और उसकी हाथ और पैर की नसें काटी गयी हैं।


“उसको पेट में चाक़ू मारा गया था और हाथ और पैर की नसें काट दी थीं। कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है जो हमला किया था। तीन लोगों ने हमला किया है,” साबिर ने कहा।

मृतक किशनगंज के पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत के देहलबाड़ी गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह दिल्ली गया था जहां वह एक सिलाई,बुनाई का काम कर रहा था।


शुक्रवार रात वह खाना लाने गया था लेकिन काफी देर हो जाने के बाद जब वापस नहीं लौटा तो लोगों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। बाद में उसकी मौत की खबर आई। मृत युवक दिल्ली के सीलमपुर थानांतर्गत गौतमपुरी इलाके में रहता था।

किशनगंज के दामलबाड़ी निवासी नदीम दिल्ली में एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इक़बाल रात को खाना लेने गया था लेकिन तभी उसपर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर मार दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पुलिस ने देर रात जीटीबी अस्पताल में लाश का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को लाश को परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर दो बजे मृतक के परिजन लाश को एंबुलेंस में सवार कर दिल्ली से किशनगंज के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार शाम को लाश देहलबाड़ी गांव लाई जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं