Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: पुलिस कस्टडी में जीजा-साली की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में लगाई आग

नाबालिग़ व उनके प्रेमी जीजा को पुलिस गुरुवार दोपहर तरोना गांव से गिरफ्तार कर थाना लाई थी। प्रेमी मिट्ठू सिंह की पहली शादी नाबालिग की बड़ी बहन मुस्कान देवी से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
jija & saali die in police custody in tarabari police station

बिहार के अररिया में पुलिस की हिरासत में दो लोगों की मौत हो जाने से ग्रामीण इतने उग्र हो गए कि ताराबाड़ी थाने को आग के हवाले कर दिया। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने को घेर कर रखा है। घटनास्थल पर अररिया के कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।।


दरअसल, नाबालिग़ लड़की से शादी रचाने के मामले में पुलिस नाबालिग़ लड़की व उनके जीजा को गुरुवार की शाम ताराबाड़ी थाना लेकर आई थी। गुरुवार रात हिरासत में दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जैसे ही दोनों के मौत की खबर ग्रामीणों को लगी, उनका गुस्सा फूट पड़ा।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

देखते देखते ही हजारों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाने में पहुंच कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। लोग इतने आक्रोशित हो गए कि थाने को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग व उनके प्रेमी जीजा की पुलिस कस्टडी में पिटाई की गई है, जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगे हैं।


हालांकि, इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पूर्व ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच अंतर्गत गोढ़ी टोला निवासी मंटू सिंह की 14 वर्षीय नाबालिग़ पुत्री से उसके जीजा ने शादी कर ली थी और में उसे पत्नी की तरह घर में रख रहा था। जीजा की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के ही तरोना गांव निवासी रमानंद सिंह के पुत्र मिट्ठू सिंह के रूप में हुई है।

नाबालिग़ व उनके प्रेमी जीजा को पुलिस गुरुवार दोपहर तरोना गांव से गिरफ्तार कर थाना लाई थी। प्रेमी मिट्ठू सिंह की पहली शादी नाबालिग की बड़ी बहन मुस्कान देवी से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी।

पुलिस ने बताया आत्महत्या

अररिया पुलिस ने पूरे मामले को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में पुलिस ने दावा किया है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस की मानें तो दोनों ने ताराबारी थाना में रात्रि लगभग ढाई बजे गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस के मुताबिक़, मिट्ठू कुमार सिंह ने अपनी साली का अपहरण किया था और इस बाबत उनपर एफआईआर भी दर्ज है। एफआईआर आईपीसी की धाराओं 341, 323, 366, 363, 504, 506 और 34 के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इन्हें कल थाना लाया गया था। ताराबारी थाना पंचायत भवन में चल रहा है, जहां अपहरणकर्ता मिट्ठू कुमार सिंह को हाजत में रखा गया था और अपहृता चांदनी कुमारी को बगल के सिरिस्ता में रखा गया था।

पुलिस की मानें तो पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में है। परिजनों को सूचना दी गई है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। कटिहार,पूर्णिया और किशनगंज से अतिरिक्त पुलिस बल एहतियात के तौर पर भेजा गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत सभी पदाधिकारी विधि व्यवस्था को क़ाबू करने के लिये घटनास्थल पर है। जनप्रतिनिधि और परिजनों के साथ बातचीत की जा रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क