Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: चौथे चरण में 56.8% मतदान, बेगूसराय में सबसे अधिक वोटिंग

चुनाव आयोग की आंकड़ों के मुताबिक़, इस बार सबसे अधिक वोटिंग बेगूसराय लोकसभा सीट पर और सबसे कम वोटिंग मुंगेर सीट पर हुई है। बेगूसराय में 58.4% और मुंगेर में 55% मतदान हुआ है। इसी तरह, समस्तीपुर में 58.1%, दरभंगा में 56.63% और उजियारपुर में 56% वोटिंग हुई है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
voters in a que in polling booth in bihat

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार (13 मई) को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों में समस्तीपुर, उजियारपुर, दरभंगा, मुंगेर और बेगूसराय शामिल है। पांचों सीटों को मिलाकर कुल 56.85% मतदान हुआ। यह आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं।


2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इन पांच सीटों पर इस बार कम मतदान हुआ है। बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं सीटों पर कुल 59.2% वोटिंग हुई थी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

सबसे ज़्यादा वोटिंग बेगूसराय में

चुनाव आयोग की आंकड़ों के मुताबिक़, इस बार सबसे अधिक वोटिंग बेगूसराय लोकसभा सीट पर और सबसे कम वोटिंग मुंगेर सीट पर हुई है। बेगूसराय में 58.4% और मुंगेर में 55% मतदान हुआ है। इसी तरह, समस्तीपुर में 58.1%, दरभंगा में 56.63% और उजियारपुर में 56% वोटिंग हुई है।


उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट पर 62.29%, समस्तीपुर सीट पर 60.63%, उजियारपुर सीट पर 60.07%, दरभंगा सीट पर 58.19% और मुंगेर सीट पर 54.84% वोटिंग हुई थी।

55 प्रत्याशी थे चौथे चरण में

चौथे चरण में बिहार की इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी अपनी क़िस्मत आज़मा रहे थे, जिसमें पुरूष उम्मीदवारों की संख्या 51 और महिला प्रत्याशियों की तादाद 4 है।

इन पांच सीटों पर मतदाताओं की संख्या 95,83,662 है। इनमें पुरूषों की संख्या 50,49,656, महिलाओं की संख्या 45,33,813 और थर्ड जेंडर वोटरों की तादाद 193 है, जिनके लिये मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क