Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सुपौल: थानेदार कह रहे थाने में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता, वीडियो वायरल

थानाध्यक्ष संजय दास पूरे मामले पर कहते हैं कि बुधवार को ही थाने में केस दर्ज हो गया है। पता नहीं किस महिला ने वीडियो बनाया है। वहीं एसपी शैशव यादव ने कहा है कि वीडियो हम लोगों के संज्ञान में आ गया है। जांच की जा रही है, विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Rahul Kr Gaurav Reported By Rahul Kumar Gaurav |
Published On :
supaul police

बिहार पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार कर रही थी कि हम आपके साथ हैं। वहीं सुपौल पुलिस में शामिल थानाध्यक्ष वीडियो में इस बात को बोल रहे हैं कि हम आपके साथ हैं लेकिन पैसा दीजिए तब। दरअसल मामला ये है कि सुपौल के पिपरा थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पिपरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय दास थाने के मुंशी द्वारा अवैध वसूली पर अपनी सहमति देते नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में थानाध्यक्ष एक महिला को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।


सुपौल स्थित पिपरा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय दास वीडियो में बोल रहे हैं कि आवेदन के बाद आपको क्या बोला गया मुंशी जी से? मुंशी जी आपसे मांगा होगा। कोई हम मांगे हैं? हम 15 साल से थाना चला रहे हैं। हर थाने के मुंशी को दो-चार-पांच सौ रुपए देना ही पड़ता है। कोई नई बात नहीं है, रिकॉर्डिंग करना है, कर लीजिए। हम खुलेआम बोलते हैं। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष के अलावा दो-तीन अन्य चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। 15 मई यानी बुधवार की रात से यह वीडियो वायरल हुआ है।

पूरा मामला जानिए

15 मई यानी बुधवार को सुपौल स्थित पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी पंचायत के वार्ड 3 में जमीन विवाद को लेकर राधेश्याम मंडल और विद्यानंद मंडल के बीच मारपीट हुई, जिसमें राधेश्याम मंडल के तीन परिवार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसका आवेदन लेकर घायल पक्ष के लोग पिपरा थाना पहुंचे, जहां आवेदन लेने के बदले पैसों की डिमांड की जा रही थी।


राधेश्याम मंडल बताते हैं, “हम लोगों के गोतिया के बीच जमीन बंटवारा हो रहा था, तभी विद्यानंद मंडल के परिवार के लोगों ने हम पर हमला कर दिया। इसको लेकर हमलोग 6 बजे शाम में थाना गए। थाने में मुंशी ने कहा कि थोड़ा खर्चा लगेगा तब आगे बात बनेगा। इसके बाद हम लोग थानाध्यक्ष के पास गए। वहां जो बात हुआ वीडियो में दिख रहा है।”

राधेश्याम मंडल के भाई हरेराम मंडल का भी सिर फूटा हुआ था। वह बताते हैं, “शाम 6 बजे थाना गए थे, फिर 9 बजे थानाध्यक्ष से बात हुई। तब मुंशी जी से ही पता चला कि दूसरी पार्टी पहले ही आवेदन दे दी थी। हम पहले इलाज कराते कि थाना आते। सच तो यह था कि रुपया नहीं देने की वजह से आवेदन नहीं लिया गया था।”

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

एसपी ने कहा- जांच हो रही है

वीडियो कैसे बना और लीक हुआ? इस मामले पर परिवार के सदस्यों ने कुछ भी नहीं बोला। स्थानीय पत्रकार ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि पुलिस व्यवस्था से हर कोई नाराज है। उसी में शामिल किसी व्यक्ति ने पीड़ित परिवार के साथ जाकर यह वीडियो बनाया है।

थानाध्यक्ष संजय दास पूरे मामले पर कहते हैं कि बुधवार को ही थाने में केस दर्ज हो गया है। पता नहीं किस महिला ने वीडियो बनाया है। वहीं एसपी शैशव यादव ने कहा है कि वीडियो हम लोगों के संज्ञान में आ गया है। जांच की जा रही है, विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एल एन एम आई पटना और माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर बिहार से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं