Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

जो 400 का नारा दे रहे थे, अब सरकार कैसे बचाई जाये सिर्फ इसका प्रयास कर रहे हैं: तारिक़ अनवर

पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा परिवारवाद पर दिये गये बयान पर तारिक़ अनवर ने कहा कि पीएम मोदी को जब परिवार ही नहीं है तो उनको परिवारवाद से क्या मतलब होगा? उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिये कुछ भी बयान दे रहे हैं।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
congress leader tariq anwar in a pc in katihar

बिहार के कटिहार में गामिटोला स्थित सदभावना भवन में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और कटिहार सीट से प्रत्याशी तारिक़ अनवर ने प्रेस वार्ता कर पीएम मोदी और एनडीए गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में इस बार ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी, क्योंकि जो एनडीए कल तक 400 पार का नारा दे रही थी, वो अब सिर्फ सरकार बचाने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव का रिज़ल्ट चौंकाने वाला होगा और इसका संकेत चुनाव के पहले और दूसरे चरण में ही मिल गया है।

“हमारे गठबंधन के नेता अक्सर बोलते रहे हैं, तेजस्वी यादव हों या और कोई हों कि (चुनाव परिणाम) आश्चर्यजनक होगा। क्योंकि, जिसकी लोग उम्मीद नहीं कर रहे थे, पहले और दूसरे चरण में ही उसका संकेत मिल गया। जो कल तक 400 का नारा दे रहे थे, वो 400 का नंबर ही भूल गए हैं। अब सरकार कैसे बचाई जाये सिर्फ इसका प्रयास हो रहा है प्रधानमंत्री जी के द्वारा, किसी तरह 272 आ जाये इसकी कोशिश हो रही है,” उन्होंने कहा।


‘मोदी जी को परिवारवाद से क्या मतलब?’

पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा परिवारवाद पर दिये गये बयान पर तारिक़ अनवर ने कहा कि पीएम मोदी को जब परिवार ही नहीं है तो उनको परिवारवाद से क्या मतलब होगा? उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिये कुछ भी बयान दे रहे हैं। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष को परिवारवाद पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

“मोदी जी को तो ख़ैर परिवार है ही नहीं तो इसलिये उनको परिवारवाद से क्या मतलब? उनको परिवार को जो एक मोह होता है या लगाव होता है, वो उनको है ही नहीं। इसलिये उनकी बात को तो हमलोग माफ कर सकते हैं। नीतीश जी का भी वही ह़ाल है मिला-जुला कर। हमको यह लगता है कि इनके पास कोई मुद्दा है नहीं,” उन्होंने कहा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उन्होंने आगे कहा, “दस साल मोदी जी का शासन रहा, क़रीब 18 साल नीतीश कुमार का शासन रहा, तो बजाय अपनी उपलब्धि के वो कभी परिवारवाद पर, कभी धार्मिक उन्माद पैदा करने का काम करते हैं। देश का जो मूल मुद्दा है – बढ़ती गरीबी, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, महंगाई। इन मुद्दों पर हमारे प्रधानमंत्री जी भी बात नहीं करते हैं, नीतीश कुमार भी बात नहीं करते हैं। बड़े पैमाने पर बिहार से पलायन क्यों होता है, इस पर नीतीश जी जवाब दें।”

‘तेजस्वी यादव ने पूरा साथ दिया’

तारिक़ अनवर ने कहा कि जब-जब वह तेजस्वी यादव को चुनावी सभा के लिये निमंत्रण दिया वो आए और उनके पक्ष में सभा भी किये। उन्होंने कहा कि जहां-जहां हमें उनकी आवश्यकता महसूस हुई, हमने उनको आमंत्रित किया और वो आए और उनके साथ मुकेश सहनी भी आए।

‘अग्निपीड़ितों को जल्द मिले मुआवजा’

तारिक़ अनवर ने बताया कि जिले में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर उन्होंने विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आगलगी की घटना से पीड़ित परिवार काफी परेशान हैं और खुले आसमान के नीचे रात काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को मुआवजा दे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान