Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

ओडिशा से आया था नीरज पासवान हत्याकांड का शूटर, कटिहार एसपी ने और क्या क्या बताया

घटना के बाद मृतक के घर पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने घटना को दुखद बताया और कहा कि जब राजद सरकार में थी तो कहा जाता था कि यह जंगलराज है लेकिन अब तो दिनदहाड़े हत्या हो रही है, लोग सहमे हुए है, क्या यह मंगलराज है?

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
katihar sp

बिहार के कटिहार में कोढ़ा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान को गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले को लेकर कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शूटर को गिरफ्तार कर लिया। शूटर ओडिशा का रहने वाला है जिसका नाम आलोक प्रधान है। शूटर ने पुलिस को बताया कि 5 लाख रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर उसे लाया गया था। घटना के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है।


कटिहार एसपी ने कहा, “जिसने गोली मारी है उसकी गिरफ्तारी हुई है। उसका नाम अलोक प्रधान है। वह ओडिशा के बाड़ाडंडा शाही ओडिशा का रहने वाला है। यह ओडिशा में भी मर्डर केस में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ ओडिशा में हत्या के दो केस की जानकारी मिली है। इसके साथ एक और अपराधी है जो घटनास्थल के पास था। उसकी भी पहचान हमलोग कर लिए हैं।”

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

“शुरुआती पूछताछ में लग रहा है कि घटना का कारण रेलवे का कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है या कोई और कारण भी निकल सकता है। दूसरा अपराधी जो है वह कटिहार जिले का ही है। वह शहर के आस पास का नहीं है। यह काफी संवेदनशील मामला है। बरामदगी में मोबाइल, 2 पिस्तौल, 11 ज़िंदा गोली, 2 देसी कट्टा और उसकी 1 ज़िंदा गोली, 3 खोखा और पिस्टल का 6.7 mm के दो खोखे है,” एसपी जीतेन्द्र कुमार ने बताया।


उन्होंने आगे कहा कि गोली मारने के समय दो अपराधी मौजूद थे। हो सकता है इसमें और भी अपराधी शामिल हों। सभी पहलुओं की जांच हो रही है।

घटना के बाद मृतक के घर पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने घटना को दुखद बताया और कहा कि जब राजद सरकार में थी तो कहा जाता था कि यह जंगलराज है लेकिन अब तो दिनदहाड़े हत्या हो रही है, लोग सहमे हुए है, क्या यह मंगलराज है?

नीरज पासवान की मौत पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद,पूर्व सांसद निखिल कुनार चौधरी साही, राजद नेता राम प्रकाश महतो, राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल सहित विभन्न दलों के लोग भी मृतक के आवास पहुंचे और दुख प्रकट किया। बता दें कि मृतक नीरज पासवान कटिहार के महापौर रहे शिवा पासवान की हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा जमानत पर थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान