Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

बिहार कृषि सेवा के विभिन्न पदों के लिये हुई लिखित परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है, जो 30 अप्रैल तक होना था। वहीं, 30 अप्रैल तक ही ड्रग इंस्पेक्टर पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट जारी किया जाना था।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
result of bihar agricultural service and bpsc drug inspector exam will come by 15th may

बिहार के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अन्तर्गत बिहार कृषि सेवा के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा और ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट 15 मई तक आयेगा। बिहार लोक सेवा आयोग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। मालूम हो कि BPSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इन परीक्षाओं का परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित होना था।


बिहार कृषि सेवा के विभिन्न पदों के लिये हुई लिखित परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है, जो 30 अप्रैल तक होना था। वहीं, 30 अप्रैल तक ही ड्रग इंस्पेक्टर पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट जारी किया जाना था।

आयोग की मानें तो इन परीक्षाओं के परिणाम प्रक्रियाधीन होने के कारण रिज़ल्ट समय पर प्रकाशित नहीं किया जा सका है।


28 अप्रैल को आया था फाइनल उत्तर

आयोग ने कृषि विभाग अन्तर्गत ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर 28 अप्रैल को ही जारी कर दिया था। फाइनल उत्तर जारी होने के बाद अभ्यर्थी उम्मीद लगाए बैठे थे कि परीक्षा का रिज़ल्ट जल्द ही जारी होगा। लेकिन, अब उनको 15 मई तक का इंतज़ार करना पड़ेगा।

बताते चलें कि बिहार कृषि विभाग अन्तर्गत ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये बिहार लोक सेवा आयोग ने 1-4 मार्च के बीच परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें हज़ारों अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

क़रीब 1 साल पहले हुई ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा

ड्रग इंस्पेक्टर पदों के लिये आयोग की तरफ से 7-10 जुलाई के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा को हुए अब लगभग एक साल होने वाला है। लेकिन, बोर्ड की मानें तो अभी इन अभ्यर्थियों को और इंतज़ार करना पड़ेगा।

आयोग ने 23 जनवरी को ड्रग इंस्पेक्टर पदों के लिये हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था। वहीं, 18-20 अप्रैल के बीच इंटरव्यू परीक्षा आयोजित हुई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं