Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC की 68वीं सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ अपलोड करने का आख़िरी मौक़ा

अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किये जानेवाले दस्तावेज़ का साइज़ 100 केबी से ज़्यादा नहीं होना चाहिये। प्रमाण-पत्र अपलोड करने के बाद आयोग का वाटरमार्क वाला दस्तावेज/प्रमाण-पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
68th bpsc mains exam notice

बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की 68वीं संयुक्त परीक्षा में अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र अपलोड करने का अंतिम अवसर दिया है। दरअसल, 68वीं संयुक्त परीक्षा में सफल कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने अब तक अपना प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है।


ऐसे अभ्यर्थी 8-9 मार्च के बीच अपना प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। आयोग ने साफ कर दिया है कि अभ्यर्थियों को इसके बाद कोई अवसर प्रदान नहीं दिया जायेगा। प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिये अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने यूज़र नाम और पासवर्ड से लॉग-इन करते हुए डैशबोर्ड पर जाना होगा।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किये जानेवाले दस्तावेज़ का साइज़ 100 केबी से ज़्यादा नहीं होना चाहिये। प्रमाण-पत्र अपलोड करने के बाद आयोग का वाटरमार्क वाला दस्तावेज/प्रमाण-पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।


बताते चलें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन पिछले साल 12, 17 और 18 मई को किया था। ये परीक्षाएं पटना अवस्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। मुख्य परीक्षा में 867 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इन सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिये आमंत्रित किया गया था।

सफल अभ्यर्थियों की इंटरव्यू परीक्षा 8-15 जनवरी के बीच संपन्न हुई थी। फाइनल रिज़ल्ट में 322 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। बताते चलें कि 68वीं सिविल सेवा के विभिन्न विभागों के लिये कुल 324 रिक्त पदों के लिये परीक्षा हुई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान