Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3 के लिये 7 मार्च से एडमिट कार्ड होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अभ्यर्थियों को अपना पासपोर्ट साईज फोटाग्राफ अपलोड करना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम व माता का नाम में त्रुटि है तो प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व फोटोग्राफ अपलोड करते हुए वे अपना सही विवरण निर्धारित स्थान पर अंकित करेंगे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre 3 admit card will be released from 7t march

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिये शिक्षक अभ्यर्थी 7 मार्च से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।


प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अभ्यर्थियों को अपना पासपोर्ट साईज फोटाग्राफ अपलोड करना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम व माता का नाम में त्रुटि है तो प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व फोटोग्राफ अपलोड करते हुए वे अपना सही विवरण निर्धारित स्थान पर अंकित करेंगे।

इसके बाद ही अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। डाउनलोड किये गये ई-एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केन्द्र कोड (Centre Code) तथा जिला का नाम दर्ज रहेगा।


परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 12 मार्च उपलब्ध करायी जायेगी। अभ्यर्थियों को 14 मार्च तक अपना प्रवेश-पत्र निश्चित रूप से डाउनलोड कर लेना होगा।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना और परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द करने की सलाह दी है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी अर्थात एक घंटा पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा अवधि की समाप्ति के पश्चात ओएमआर शीट को सील बंद कराने के पश्चात ही परीक्षा कक्ष छोड़ेगें।

बताते चलें कि आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षा भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। अभी आयोग ने वर्ग 1-5, वर्ग 6-8 तथा 9-10 की परीक्षा तिथि घोषित की है। ये परीक्षाएं 15 मार्च को दो पालियों में और 16 मार्च को एक पाली में आयोजित की जायेंगी।

Also Read Story

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

आयोग ने बताया है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्ग 11-12 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत वर्ग 6-10 के लिये कंप्यूटर विज्ञान, संगीत तथा कला विषयों की परीक्षा की तिथियों की घोषणा बाद में की जायेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे