Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3 के 5 अप्रैल की संभावित परीक्षा स्थगित

15 मार्च को ही दूसरी पाली में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिये वर्ग 1-5 के सभी विषयों (उर्दू, बंग्ला तथा सामान्य) के शिक्षक पदों की परीक्षा आयोजित हुई। साथ ही दूसरी पाली में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों के लिये सामान्य विषय की परीक्षा हुई थी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre 3 probable exam of april 5 postponed

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 5 अप्रैल को होनेवाली परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। 20 मार्च को हुई आयोग की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। आयोग के सचिव रवि भूषण ने इसको लेकर दो दर्जन से अधिक जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है।


आयोग ने पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नालन्दा, गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, मुंगेर, लखीसराय, बेगुसराय, खगड़िया, भागलपुर, बाँका, पूर्णियाँ, कटिहार, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर 5 अप्रैल की परीक्षा रद्द होने की जानकारी दी है।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

बताते चलें कि 5 अप्रैल को शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत विद्यालय शिक्षक नियुक्ति परीक्षा संभावित थी। हालांकि, आयोग ने इसकी तिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की थी।


उल्लेखनीय है कि आयोग तीसरे चरण में 15 मार्च को हुई परीक्षा को पहले ही रद्द कर चुकी है। परीक्षा से पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो जाने से यह परीक्षाएं रद्द की गई हैं।

बताते चलें कि बीपीएससी के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को दो पाली में आयोजित की गई थी। पहली पाली में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 6-8 के लिये गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और उर्दू विषयों के शिक्षक पदों के लिये परीक्षा हुई थी।

15 मार्च को ही दूसरी पाली में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिये वर्ग 1-5 के सभी विषयों (उर्दू, बंग्ला तथा सामान्य) के शिक्षक पदों की परीक्षा आयोजित हुई। साथ ही दूसरी पाली में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों के लिये सामान्य विषय की परीक्षा हुई थी।

इसके अलावा वर्ग 9-10 और 11-12 के सभी विषयों की परीक्षा होना बाक़ी था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान