Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSSC सब इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, 7,623 उम्मीदवार कामयाब

सफल अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 2,646, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 666, अनुसूचित जाति वर्ग के 1,650, अनुसूचित जनजाति के 96, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 1,428, पिछड़ा वर्ग के 642 और पिछड़ा वर्ग (महिला) की 492 उम्मीदवार शामिल हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpssc sub inspector main exam result released

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिये हुई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 7,623 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की है।


सफल अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 2,646, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 666, अनुसूचित जाति वर्ग के 1,650, अनुसूचित जनजाति के 96, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 1,428, पिछड़ा वर्ग के 642 और पिछड़ा वर्ग (महिला) की 492 उम्मीदवार शामिल हैं।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए योग्य अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रावधान व शर्तें आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुरूप होंगे।


बताते चलें कि पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन मई में हो सकता है, जिसके आयोजन व प्रवेश पत्र के सम्बन्ध में अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी।

मालूम हो कि 1,275 पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिये मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को दो पालियों में किया गया था। इसमें दो पत्रों की परीक्षा ली गई थी। पहला पत्र सामान्य हिंदी का था, जिसमें 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। परीक्षा में 23,957 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा के दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन विषय का था, जिसमें 23,948 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

परीक्षा का कट-ऑफ अंक

सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिये कट-ऑफ अंक 158.2 रहा। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों का कट-ऑफ 151.6, अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष का 139.4, अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों का 134.2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष का 149.4 और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों का कट-ऑफ 153.8 अंक रहा।

इसी प्रकार, सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिये कट-ऑफ अंक 142.8 रहा। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों का कट-ऑफ 136.6, अनुसूचित जाति वर्ग की महिला का 110, अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला अभ्यर्थियों का 116.8, अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला का 131.8 और पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों का कट-ऑफ 139 अंक रहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान