Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3 के एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर साफ नहीं है तो परीक्षा केंद्र पर ले जायें ये काग़ज़ात

अभ्यर्थियों को आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्णरूप से भरकर उनके निर्दिष्ट स्थान पर किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपका कर निर्दिष्ट स्थान पर अपना हस्ताक्षर हिन्दी व अंग्रेजी में करना होगा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre3 documents related notice

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिये गुरूवार से एडमिड कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वैसे अभ्यर्थी जिनके एडमिट कार्ड में ऑनलाइन आवेदन के समय अप्लोड किये गये फोटो या हस्ताक्षर का इमेज अस्पष्ट व अपठनीय या खाली है, उसके लिये आयोग ने अधिसूचना जारी किया है।


ऐसे अभ्यर्थियों को भी आयोग 15 मार्च को होने वाली परीक्षा में बैठने की इजाज़त देगी। लेकिन, उसके लिये अभ्यर्थियों को कई काग़ज़ात परीक्षा की निर्धारित तिथि को संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक के पास जमा करना होगा।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थियों को आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्णरूप से भरकर उनके निर्दिष्ट स्थान पर किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपका कर निर्दिष्ट स्थान पर अपना हस्ताक्षर हिन्दी व अंग्रेजी में करना होगा।


राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित दो रंगीन फोटो में से एक फोटो अभ्यर्थी अपने ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट स्थान के बगल में चिपकायेंगे। वहीं, दूसरा फोटो ई-प्रवेश पत्र के कार्यालय प्रति में संबंधित परीक्षा पर केन्द्राधीक्षक के समक्ष चिपकाऐंगे।

ऐसे अभ्यर्थी पहचान के लिए ऑनलाईन आवेदन में दर्ज किये गये पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड लाना होगा। केन्द्राधीक्षक द्वारा अभ्यर्थी से प्राप्त उपर्युक्त सभी कागजातों व फोटो का मिलान/सत्यापन करने के पश्चात ही उन्हें अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जायेगी।

मालूम हो कि 15 मार्च को पहली पाली में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 6-8 के लिये गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और उर्दू विषयों के शिक्षक पदों की परीक्षा होगी।

15 मार्च को ही दूसरी पाली में शिक्षा विभाग अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिये वर्ग 1-5 के सभी विषयों (उर्दू, बंग्ला तथा सामान्य) के शिक्षक पदों की परीक्षा आयोजित होगी। साथ ही दूसरी पाली में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों के लिये सामान्य विषय की परीक्षा होगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान