Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3: ठोस सबूत मिलने पर ही 15 मार्च की परीक्षा रद्द करने पर आयोग लेगा फैसला

आयोग ने साफ कर दिया है कि मामले को लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई जांच कर रही है और आयोग द्वारा परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व प्रश्न-पत्र तथा उत्तर लीक होने सम्बंधी ठोस साक्ष्य की मांग आर्थिक अपराध इकाई से की गई है। ठोस साक्ष्य प्राप्त होने पर समीक्षा के बाद 15 मार्च को आयोजित परीक्षा के सम्बंध में आयोग द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc will take a decision on canceling the march 15 tre 3 exam only after receiving concrete paper leak evidence

बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि 15 मार्च को हुई तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के ठोस सबूत उपलब्ध नहीं हैं, इसलिये बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई द्वारा उपलब्ध कराये गये अब तक के सबूत और जानकारी के आधार पर परीक्षा रद्द नहीं की जा सकती है।


आयोग ने साफ कर दिया है कि मामले को लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई जांच कर रही है और आयोग द्वारा परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व प्रश्न-पत्र तथा उत्तर लीक होने सम्बंधी ठोस साक्ष्य की मांग आर्थिक अपराध इकाई से की गई है। ठोस साक्ष्य प्राप्त होने पर समीक्षा के बाद 15 मार्च को आयोजित परीक्षा के सम्बंध में आयोग द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 15 मार्च की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3.0) के प्रश्न-पत्र के कथित रूप से लीक होने के सम्बंध में 16 मार्च को बिहार पुलिस की आर्थिक व साइबर अपराध इकाई ने आयोग को जानकारी उपलब्ध कराई थी। इन जानकारियों की आयोग ने समीक्षा और पाया कि उक्त परीक्षा के शुरू होने से पहले प्रश्न-पत्र लीक होने के ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।


आयोग का कहना है कि कथित रूप से प्रश्न-पत्र लीक होने के सम्बंध में आर्थिक व साइबर अपराध इकाई द्वारा विशेष टीम गठित कर 15 मार्च को सुबह 5 बजे ही झारखंड के हजारीबाग स्थित कई स्थानों पर छापेमारी कर उत्तर रटने के लिये सैंकड़ो की संख्या में अभ्यर्थियों के एकत्रित होने और छापेमारी के क्रम में मोबाईल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, पेनड्राइव आदि बरामद होने की सूचना दी गई।

आयोग को प्रश्न-पत्र लीक होने की सूचना 15 मार्च के अपराह्न 02.30 बजे उपलब्ध कराई गई लेकिन उसके पूर्व अपराह्न 12.00 बजे ही प्रथम पाली की परीक्षा हो चुकी थी तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 02.30 बजे प्रारम्भ हो गई थी। इसलिये परीक्षा को रद्द करने संबंधी निर्णय ठोस सबूत के आधार पर ही किया जायेगा।

प्रश्न पत्र सोल्वर गैंग का पुलिस ने किया था पर्दाफाश

बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही बिहार की आर्थिक अपराध इकाई को सूचना मिली थी कि हजारीबाग में प्रश्न-पत्र लीक हो गया है। इसके बाद झारखंड की हजारीबाग पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस ने हजारीबाग के बरही से 90, पेलावल से 70, पदमा से 80, कोर्रा से 15 और कटकमसांडी से 15 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था।

रैकेट का संचालन करने वाले जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से प्रश्नपत्र, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों के पास से जो प्रश्न पत्र मिले हैं, वही प्रश्न शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में पूछे गए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस रैकेट के संचालन में बिहार सरकार के कई अफसरों की संलिप्तता के सबूत मिल रहे हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं