Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार के आईटीआई कॉलेजों में वाइस प्रिंसिपल पदों पर निकली इतनी वैकेंसी, 25 मार्च से आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 150 प्रश्नों की होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकृति का होगा, जिसमें सामान्य अभियंत्रण विज्ञान (General Engg. Science) से 100 अंक तथा सामान्य योग्यता (General Aptitude) से 50 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
vacancies for vice principal posts in iti colleges of bihar

बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार में आईटीआई कॉलेजों के वाइस प्रिंसिपल पदों पर 76 वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का वेतनमान स्तर 9 होगा और प्रारंभिक वेतन 53,000 रूपये मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित है।


इन पदों के लिये अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आयोग ने अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन तथा महत्वपूर्ण निर्देशों की भली भांति अध्ययन कर लेने की सलाह दी है।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 150 प्रश्नों की होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकृति का होगा, जिसमें सामान्य अभियंत्रण विज्ञान (General Engg. Science) से 100 अंक तथा सामान्य योग्यता (General Aptitude) से 50 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे।


इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू है। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक निर्धारित है तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जायेंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।

लिखित परीक्षा के विषय सामान्य अभियंत्रण विज्ञान के लिए आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत अभियंत्रण) के विषय सामान्य अभियंत्रण विज्ञान का पाठ्यक्रम मान्य होगा। यह सिलेबस आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।

सामान्य योग्यता (General Aptitude) पेपर में संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएँ, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज व लाभ और हानि, समानता व भिन्नता आदि चैप्टर से प्रश्न पूछे जायेंगे।

लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34% व अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32% न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाये जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों के ढाई गुणा होगी। कोटिवार समान कट-ऑफ-अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जायेगा।

आयु सीमा व परीक्षा शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिये उम्मीदवारों की न्यून्तम आयु 22 वर्ष होनी चाहिये। वहीं, सामान्य वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग की महिला की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

इन पदों के लिये सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रूपये, एससी/एसटी, महिला तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 200 रूपये और अन्य सभी प्रकार के अभ्यर्थियों को 750 रूपये परीक्षा शुल्क के रूप में अदा करना होगा।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक शुल्क के तौर पर 200 रूपये अदा करना होगा। वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार अंक अंकित किया जायेगा, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क नहीं देना होगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान