Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3 में ले रहे हैं भाग तो परीक्षा को लेकर जान लीजिये ये बड़ा अपडेट

ओएमआर उत्तर पुस्तिका (OMR Answer Sheet) में प्रश्न पत्र बुकलेट (Question Booklet) का सीरीज़ अंकित रहेगा। अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पत्र बुकलेट की संख्या लिखेंगे तथा रोल नंबर का केवल गोला रंगना सुनिश्चित करेंगे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre 3 update regarding the exam

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिये आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पूर्व ही परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने की सलाह दी है।


आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस संबंध में आयोग ने उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर अंकित “आवश्यक निर्देश” को ध्यान से पढ़कर उसका अनुपालन करने की हिदायत दी है।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में अभ्यर्थियों को इस परीक्षा सहित आगामी पाँच वर्षों के लिए तथा परीक्षा से संबंधित भ्रामक व सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।


एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी ले जाना होगा

15 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली (वर्ग 1-5 व वर्ग 6-8) परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केन्द्र के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी 12 मार्च से उपलब्ध है, जिसे अपने डैशबोर्ड में लॉग-इन कर देखा जा सकता है।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाने और परीक्षा अवधि में इनविजिलेटर के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द कराने का आदेश दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर शीट को सील बंद कराने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोड़ेंगे।

ओएमआर शीट पर दर्ज रहेगा प्रश्न पत्र सीरीज़

ओएमआर उत्तर पुस्तिका (OMR Answer Sheet) में प्रश्न पत्र बुकलेट (Question Booklet) का सीरीज़ अंकित रहेगा। अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पत्र बुकलेट की संख्या लिखेंगे तथा रोल नंबर का केवल गोला रंगना सुनिश्चित करेंगे।

इस परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से प्रवेश की अनुमति दी गयी है। उम्मीदवारों को निर्गत प्रवेश पत्र में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि उनकी पात्रता के सम्बन्ध में ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टि में दर्ज तथ्यों के आधार पर विधिवत जांच और सत्यापन के बाद उनकी उम्मीदवारी पर आयोग द्वारा निर्णय लिया जायेगा।

आवेदन में दर्ज तथ्य किसी भी समय जाँच के क्रम में गलत पाए गये, तो सम्बन्धित उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और आयोग की इस परीक्षा सहित आयोग की आगामी परीक्षाओं में उन्हें भाग लेने से वंचित किया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने पर प्रतिबंध

परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्राॅनिक पेन, पेजर, कलाई घड़ी (सामान्य या स्मार्ट वाच) आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को लेकर जाना व उपयोग करना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्राॅनिक सामग्री ले जाने पर उसे कदाचार मानते हुए अभ्यर्थी कि खिलाफ बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

ज्ञात है कि 15 मार्च को पहली पाली में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 6-8 के लिये गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और उर्दू विषयों के शिक्षक पदों के लिये परीक्षा होगी।

15 मार्च को ही दूसरी पाली में शिक्षा विभाग अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिये वर्ग 1-5 के सभी विषयों (उर्दू, बंग्ला तथा सामान्य) के शिक्षक पदों की परीक्षा आयोजित होगी। साथ ही दूसरी पाली में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों के लिये सामान्य विषय की परीक्षा होगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान