Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

IMPACT: 15 मार्च को हुई BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द

आयोग ने आर्थिक अपराध इकाई से पत्र के माध्यम से ठोस सबूत की माँग की थी। इसके उत्तर में ईओयू ने पत्राचार के माध्यम से सूचना दी कि अनुसंधान के क्रम में किसी भी प्रकार की सूचना व मुहरबंद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी कार्यालय या इकाई के साथ नियमानुसार साझा नहीं किया जा सकता है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc third phase teacher recruitment exam held on march 15 canceled

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में 15 मार्च को हुई दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण आयोग द्वारा ये परीक्षाएं रद्द की गई हैं। इस संबंध में आयोग ने प्रेस रिलीज जारी किया है।


दरअसल, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आयोग को जानकारी दी थी कि प्रश्न-पत्र परीक्षा के पूर्व ही संगठित गिरोह के पास पहुँच गये थे। इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

आयोग ने आर्थिक अपराध इकाई से पत्र के माध्यम से ठोस सबूत की माँग की थी। इसके उत्तर में ईओयू ने पत्राचार के माध्यम से सूचना दी कि अनुसंधान के क्रम में किसी भी प्रकार की सूचना व मुहरबंद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी कार्यालय या इकाई के साथ नियमानुसार साझा नहीं किया जा सकता है।


आर्थिक अपराध इकाई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी में परीक्षा पूर्व ही प्रश्न-पत्र लीक होने का उल्लेख किया गया है और इसी के मद्देनजर ये परीक्षाएं रद्द की गई हैं।

आयोग ने बताया कि तीसरे चरण की रद्द परीक्षाओं को पुनः आयोजित करने की तिथि बाद में घोषित की जायेगी। बताते चलें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गई थी।

मैं मीडिया ने भी 15 मार्च की परीक्षा में शामिल शिक्षक अभ्यर्थियों से बात कर “BPSC TRE-3 की 15 मार्च की परीक्षा रद्द करने की मांग तेज़, रद्द नहीं हुई परीक्षा तो कट-ऑफ बहुत हाई होगा” शीर्षक से इस पर विस्तृत ख़बर प्रकाशित की थी। यह ख़बर सोशल मीडिया साइट एक्स पर बहुत अधिक शेयर की गई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क