Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

खबर का असर: किशनगंज के मदीना मार्किट के पास पड़े कूड़ों की सफाई शुरू

जहां कूड़ा जमा हो गया था, वहां पास में कई नर्सिंग होम हैं जहां के मरीज़ों को इससे काफी दिक्कत हो रही थी। पास में ही बच्चों का हॉस्टल भी है, कूड़े की बदबू और जानवरों की जमघट से छात्र काफी परेशान थे।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
cleaning of garbage lying near madina market of kishanganj started

किशनगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 1 अंतर्गत पश्चिमपाली – कॉलेज रोड स्थित मदीना मार्केट के पास बढ़ रहे कचरे की सफाई की जा रही है। सोमवार को किशनगंज नगर परिषद् की तरफ से जेसीबी और ट्रक भेजकर कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद के कूड़ा विभाग के एक ड्राइवर नदीम आलम ने बताया कि इस कूड़े करकट को महेश बथना में बने नगर परिषद् के अधिकृत डंपिंग यार्ड में फेंका जाएगा।


बता दें कि पश्चिमपाली – कॉलेज रोड स्थित मदीना मार्केट और टीवीएस शोरूम के बीच एक खाली स्थान पर पिछले कुछ दिनों से गैर अधिकृत तौर पर गाड़ियों से कूड़ा फेंका जा रहा था। इलाके में कूड़े का एक नया डंपिंग यार्ड बनता देख स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों आवाज़ उठाई जिसके बाद किशनगंज नगर परिषद को लिखित सूचना दी गई थी।

जहां कूड़ा जमा हो गया था, वहां पास में कई नर्सिंग होम हैं जहां के मरीज़ों को इससे काफी दिक्कत हो रही थी। पास में ही बच्चों का हॉस्टल भी है, कूड़े की बदबू और जानवरों की जमघट से छात्र काफी परेशान थे।


इस मामले में ‘मैं मीडिया’ ने बीते 13 नवंबर को “किशनगंज: प्रशासन की अनुमति के बिना फेंका जा रहा कचड़ा, मरीज़ और छात्र परेशान” इस शीर्षक के साथ खबर चलाई थी जिसका अब असर देखने को मिला है। उसी दौरान हमने किशनगंज नगर परिषद् के मुख्य पार्षद से बात की थी और उन्होंने कचरा साफ़ कराने का आश्वासन दिया था। 22 दिनों बाद नगर परिषद् ने गाड़ियां भेजकर कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने बताया कि एक गाड़ी कूड़ा लेकर जा चुकी है, दूसरी गाड़ी में अभी कूड़ा भरा जा रहा है और जल्द ही यहां से पूरा कचरा हटा लिया जाएगा।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान