Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार के कॉलेजों में सत्र 2023-25 में जारी रहेगी इंटर की पढ़ाई, छात्रों के विरोध के बाद विभाग ने लिया फैसला

अपने कॉलेजों का विकल्प ना पाकर छात्र सड़कों पर उतर आए। गुरुवार को ही पटना में छात्रों ने बिहार के सत्तारूढ़ दलों जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
intermediate studies will continue in the colleges of bihar in the session 2023 25

बिहार में छात्रों के आन्दोलन के बाद शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-25 के छात्रों का जहां एडमिशन है, वहीं से इंटर की पढ़ाई करने और परीक्षा देने की इजाज़त दे दी है। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।


दरअसल, राज्य के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए कक्षा-11वीं में नामांकित व अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी वार्षिक परीक्षा की समाप्ति के बाद कक्षा-12वीं में नामांकन के लिये संबंधित वेबसाइट (OFSS पोर्टल) पर गये तो पाया कि जिन डिग्री कॉलेजों में उनका एडमिशन है, वे काॅलेज विकल्प के तौर पर शामिल नहीं हैं।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

अपने कॉलेजों का विकल्प ना पाकर छात्र सड़कों पर उतर आए। गुरुवार को ही पटना में छात्रों ने बिहार के सत्तारूढ़ दलों जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

विभाग ने बताया है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लाइव किये गये OFSS पोर्टल पर उन सभी कॉलेजों को विकल्प के तौर पर शामिल कर दिया जिएगा, जहाँ कक्षा 11वीं में विद्यार्थियों का एडमिशन है और वे पढ़ रहे हैं।

विद्यार्थी यदि चाहें तो कक्षा-11वीं की वार्षिक परीक्षा में पास होने के बाद उसी कॉलेज में कक्षा 12वीं में नामांकन लेकर अध्ययन जारी रख सकते हैं।

बताते चलें कि राज्य के कॉलेजों से वर्तमान में संचालित इन्टर स्तर की पढ़ाई को शैक्षणिक सत्र 2024-26 से समाप्त करने का विभाग ने फैसला लिया है। अब सिर्फ राज्य के इंटर स्तरीय स्कूलों (प्लस टू स्कूल) में इंटर की पढ़ाई होगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क