Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सक्षमता परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, 93.39% शिक्षक सफल, ऐसे चेक करें रिज़ल्ट

जारी परीक्षाफल के अनुसार, कुल 9,835 शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा के प्रथम चरण में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उन्हें "विशिष्ट शिक्षक" बनने के लिए आगामी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bihar niyojit teacher competency test result released by bseb

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने नियोजित शिक्षकों से संबंधित सक्षमता परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 93.39% नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह जानकारी साझा की।


बिहार बोर्ड की तरफ से अभी सिर्फ प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) के शिक्षकों का परीक्षाफल घोषित किया गया है।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

इस परीक्षा में सम्मिलित कक्षा 1-5 के शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर जाकर रिजल्ट बटन पर क्लिक कर अपना परीक्षाफल 29 मार्च की रात्रि 12:00 बजे के बाद देख सकते हैं। शिक्षक अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि सक्षमता परीक्षा के प्रथम चरण में कक्षा 1-5 के लिए 1,48,845 शिक्षकों ने भाग लिया था। मालूम हो कि कक्षा 1-5 में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अभ्यर्थियों को भाषा के अन्तर्गत अंग्रेजी भाषा हिन्दी अथवा उर्दू अथवा बांग्ला में से किसी एक भाषा की परीक्षा देनी थी।

कक्षा 1-5 में हिन्दी विषय के 1,29,439 शिक्षक अभ्यर्थी, उर्दू विषय का विकल्प भरे हुए 19,317 शिक्षक अभ्यर्थी तथा बांग्ला विषय के 89 शिक्षक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

सक्षमता परीक्षा में शामिल कुल 1,48,845 शिक्षकों में से 1,39,010 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं।

इस परीक्षा में सम्मिलित कक्षा 1-5 के शिक्षकों में हिन्दी विषय में 1,22,347 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 94.52% है। उर्दू विषय का विकल्प भरे हुए इस परीक्षा में सम्मिलित शिक्षकों में से 16,575 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 85.81% है।

इसी प्रकार बांग्ला विषय का विकल्प भरे हुए इस परीक्षा में सम्मिलित शिक्षकों में से 88 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 98.88% है।

जारी परीक्षाफल के अनुसार, कुल 9,835 शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा के प्रथम चरण में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उन्हें “विशिष्ट शिक्षक” बनने के लिए आगामी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय निकायों के शिक्षकों को “विशिष्ट शिक्षक” का दर्जा पाने के लिए सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

समिति द्वारा जारी रिज़ल्ट पूरी तरह से औपबंधिक (Provisional) है, क्योंकि परीक्षाफल प्रकाशन के बाद शिक्षा विभाग द्वारा सभी सफल शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जायेगी, जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा इन शिक्षकों को अलग से सूचना दी जायेगी।

बताते चलें कि बिहार बोर्ड ने वर्ग 1-5 के नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 6 मार्च के बीच किया था।

इस परीक्षा में सफल नियोजित शिक्षक “विशिष्ट शिक्षक” कहलायेंगे, और इनको बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नये शिक्षकों के बराबर वेतन और अन्य सुविधाएं दी जायेंगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान