Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Jamui Lok Sabha Seat: चिराग के जीजा अरुण भारती की टक्कर होगी राजद की अर्चना रविदास से

जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में ही चुनाव संपन्न होगा। इस सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बताते चलें कि बिहार में सभी सात चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के लिये वोट डाला जायेगा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
jamui lok sabha fight between archana ravidas and arun bharti

बिहार के जमुई लोकसभा सीट के लिये NDA और INDIA दोनों गठबंधन से प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को जमुई लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने राजद की अर्चना रविदास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाख़िल कर लिया है।


जमुई लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चिराग पासवान ही वर्तमान में सांसद हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर कर वह लगातार दो बार से जमुई के सांसद बनते आ रहे हैं।

2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें दी हैं, जिनमें से दो सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। जमुई से अरुण भारती चुनाव लड़ेंगे जबकि चिराग पासवन हाजीपुर सीट से अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे।


जमुई लोकसभा क्षेत्र में छः विधानसभा सीट हैं: तारापूर, शेखपुरा, चकाई, जमुई, झाझा और सिकंदरा। इनमें से झाझा और तारापुर जदयू के कब्जे में है। वहीं, जमुई सीट भाजपा के पास, सिकंदरा सीट हम (सेक्यूलर), शेखपुरा सीट राजद और चकई सीट निर्दलीय के पास है।

शेखपुरा से राजद के विजय कुमार, जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह, झाझा से जदयू के दामोदर राव, सिकंदरा से हम (सेक्यूलर) के प्रफुल्ल कुमार मांझी, तारापुर से जदयू के राजीव कुमार सिंह और चकई से निर्दलीय सुमित कुमार सिंह वर्तमान में विधायक हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक़, जमुई लोकसभा क्षेत्र में 18,99,003 वोटर हैं। इनमें पूरूष वोटरों की तादाद 9,92,953, महिला वोटरों की तादाद 9,06,004 और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 46 है।

01.01.2024 को प्रस्तावित फाइनल रोल में वोटरों की संख्या
No. Assembly Name Male Female Third Gender Total Voters
164 Tarapur 180830 158028 11 338869
169 Sheikhpura 137453 125290 0 262743
240 Sikandra (SC) 160077 147920 8 308005
241 Jamui 167664 154917 5 322586
242 Jhajha 177409 163594 10 341013
243 Chakai 169520 156255 12 325787
जमुई लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटर 1899003

जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में ही चुनाव संपन्न होगा। इस सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बताते चलें कि बिहार में सभी सात चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के लिये वोट डाला जायेगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ ज्योति के बेटे हैं अरुण भारती

अरूण भारती का यह पहला चुनाव है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान की बेटी निशा पासवान के पति हैं। दोनों का विवाह 2005 में हुआ था। निशा पासवान और उनके भाई चिराग पासवान राम विलास पासवान की दूसरी पत्नी से हैं।

अरुण भारती की मां डॉ ज्योति भारती कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। वह 1985-1995 तक सहार (आरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक रहीं। डॉ ज्योति 2 बार बिहार विधान परिषद सदस्य भी रहीं। वह 2002-2008 और 2008-2014 तक बिहार विधान परिषद की सदस्य रहीं।

उन्होंने गोपालगंज सीट से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह भाजपा के जनक राम से 2,86,936 वोटों से हार गईं थीं। 1,91,837 वोट लाकर वह तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

डॉ ज्योति भारती बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। उनको बिहार में सबसे मुखर और मजबूत दलित महिला नेताओं में से एक माना जाता है। वह बिहार सरकार में शिक्षा, सहकारिता और परिवहन मंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव भी रहीं।

दुसाध (पासवान) जाति से हैं अरूण

जमुई लोकसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी अरूण भारती का संबंध दुसाध (पासवान) जाति से है। यह अनुसूचित जाति (एससी) में शामिल है। बिहार जाति आधारित गणना के अनुसार, बिहार में दुसाध जाति की आबादी 69 लाख 43 हज़ार है। यह राज्य की कुल आबादी का 5.31 प्रतिशत है।

अपने द्वारा चुनाव आयोग में दायर एफिडेविट में अरूण भारती ने दावा किया है कि उनके ऊपर कोई भी मुक़दमा दर्ज नहीं है। अरूण ने इंग्लैण्ड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड से एमबीए की पढ़ाई की है।

उनके पास विभिन्न स्रोतों से चल संपत्ति के रूप में 2,69,64,035 रूपये (नगद समेत) है। वहीं, उनके पत्नी के पास 2,17,14,065 रूपये की संपत्ति और परिवार के अन्य सदस्यों के पास 8,03,179 रूपये की संपत्ति है। उनके पास दो गाड़ियां हैं, जिसमें एक टोयोटा इनोवा और एक मोटर साइकिल है। उनके “ट्रायम्फ (Triumph)” मोटरसाइकिल की कीमत 11,60,643 रूपये है।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

अचल संपत्ति के रूप में उनके नाम 2,161 वर्गफीट जमीन रजिस्टर्ड है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,35,66,000 रूपये है। वहीं, उनके परिवार के नाम 13,610 वर्ग फीट ज़मीन है, जिसकी अनुमानित कीमत 18,22,500 रूपये है। अरूण के ऊपर 2,60,68,618 रूपये और उनकी पत्नी के ऊपर 51,35,775 रूपये का क़र्ज़ है।

राजद की प्रत्याशी अर्चना रविदास

जमुई सीट पर अरुण भारती का सामना राजद की प्रत्याशी अर्चना रविदास से होगा। वह जमुई की ही रहने वाली हैं। अर्चना रविदास पहली बार किसी बड़े चुनाव में खड़ी हुई हैं। अर्चना एक दलित परिवार से आती हैं, हालांकि, उनका विवाह यादव परिवार में हुआ है।

उनके पति अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव हैं और वह मुंगेर जिले से हैं। 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में अविनाश मुंगेर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रणव कुमार ने अविनाश कुमार को 1,244 वोटों से हराया था। प्रणव कुमार को 75,573 और अविनाश कुमार को 74,329 वोट मिले।

चमार (रविदास) जाति से हैं अर्चना

जमुई सीट पर राजद की उम्मीदवार अर्चना रविदास का संबंध चमार (रविदास) जाति से है। यह अनुसूचित जाति में शामिल है। बिहार जाति आधारित गणना के आंकड़ों के मुताबिक़, राज्य में चमार (रविदास) आबादी 68,69,664 है। यह राज्य की कुल आबादी का 5.25 प्रतिशत है।

चुनाव आयोग में जमा किये गये अर्चना रविदास के हलफनामे के मुताबिक़, उनके ऊपर धारा-144 का उल्लंघन करने को लेकर जमुई के सिकन्दरा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज है। अर्चना ने भागलपूर स्थित तिलकामांझी यूनिवर्सिटी से ग्रामीण अर्थशास्त्र (रूरल इकोनॉमिक्स) में एमए किया है।

चल संपत्ति के तौर पर विभिन्न स्रोतों से अर्चना के पास 93,29,414 रूपये और उनके पति अविनाश कुमार विद्यार्थी के पास 99,76,704 रूपये की संपत्ति है। विभिन्न बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों का उनके ऊपर 4,93,163 रूपये का क़र्ज़ है।

अचल संपत्ति के रूप में अर्चना के पास 926 वर्गफीट गैर कृषि भूमि (कीमत 30 लाख रूपये) और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 734 वर्गफीट में एक फ्लैट (कीमत 40 लाख रूपये) है। वहीं, उनके पति अविनाश कुमार विद्यार्थी के पास अचल संपत्ति के तौर पर 3,53,50,000 रूपय है।

जमुई सीट पर लोकसभा चुनाव 2019

जमुई सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के चिराग़ पासवान का मुक़ाबला राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के भूदेव चौधरी से हुआ था। चिराग ने एकतरफा मुक़ाबले में भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया था।

चिराग पासवान को 5,29,134 और भूदेव चौधरी को 2,88,085 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे बसपा उम्मीदवार उपेंद्र रविदास को 31,611 वोट मिले।

2019 में विधानसभा वार पार्टियों को मिले वोट

2019 के लोकसभा चुनाव में जमुई लोकसभा क्षेत्र के सभी छः विधानसभा सीट चकई, जमुई, झाझा, शेखपुरा, सिकंदरा और तारापुर में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार चिराग पासवान वोटों की गिनती के मामले में सबसे आगे थे।

तारापुर विधानसभा में चिराग को 91,264 वोट और भूदेव चौधरी को 54,323 वोट मिले थे। वहीं, शेखपुरा में चिराग को 68,201 और भूदेव चौधरी को 43,592 वोट मिले।

सिकंदरा सीट से चिराग 81,767 मत और भूदेव चौधरी 47,384 मत लाने में कामयाब रहे। चकई से चिराग को 99,113 वोट और भूदेव चौधरी को 47,553 वोट आये थे।

इसी तरह, झाझा से चिराग 99,487 वोट लाने में कामयाब रहे, जबकि भूदेव चौधरी 51,258 वोट लाने में कामयाब रहे। चकई विधानसभा में चिराग पासवान को 88,028 वोट और भूदेव चौधरी को 43,695 वोट मिले थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

सहरसा के इस गांव में CM आएंगे, लेकिन यहाँ विकास कब पहुंचेगा?

किशनगंज: ठिठुरती रातों में खुले में सोने वाले बेघर लोग क्यों नहीं जा रहे सरकारी रैन बसेरा

चचरी के सहारे सहरसा का हाटी घाट – ‘हमको लगता है विधायक मर गया है’

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर प्रदर्शन – सिर्फ 400 रुपया पेंशन में क्या होगा?

फिजिकल टेस्ट की तैयारी छोड़ कांस्टेबल अभ्यर्थी क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?