Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

हम और कभी इधर-उधर नहीं जायेंगे, जहां पर शुरू से हैं वहीं रहेंगे: अररिया में बोले सीएम नीतीश कुमार

अररिया के रानीगंज स्थित लालजी हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जातिगत जनगणना कराकर आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की पहचान की है, जिनको आर्थिक सहायता दी जायेगी।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
we will never change the alliance partners now on cm nitish kumar said in araria

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अररिया में कहा कि अब वह कभी भी इधर-उधर नहीं जायेंगे, बल्कि जिनके साथ शुरू से हैं, वहीं रहेंगे। उनका इशारा राजद और कांग्रेस की ओर था। मुख्यमंत्री एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने अररिया पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री के साथ बिहार के जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।


अररिया के रानीगंज स्थित लालजी हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जातिगत जनगणना कराकर आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की पहचान की है, जिनको आर्थिक सहायता दी जायेगी।

Also Read Story

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

“सरकार ने जातिगत जनगणना कराकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो आर्थिक रूप में कमजोर हैं। जनगणना के बाद पता चला कि बिहार में 94 लाख परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब है। सरकार ने निर्णय लिया कि उन परिवारों को 2 लाख रुपये देकर उनकी आर्थिक मदद की जायेगी। आज हमारे ही काम को देखकर कांग्रेस के लोग जातीय जनगणना का ढोल पीट रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस कुछ करने वाली नहीं है,” उन्होंने कहा।


“राजद ने कोई विकास नहीं किया”

सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राजद के साथ उनका दम घूंट रहा था, इसलिए उनसे अलग हो गए। नीतीश कुमार ने अपने सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्य गिनाए।

“राजद ने कोई विकास नहीं किया। हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों को राजद भुना रही है, जो गलत है। हमने 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, जिसमें 5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिया है। शेष 5 लाख लोगों को भी रोजगार दिया जाएगा,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “स्वयं सहायता समूह बनाने की पहल बिहार से हुई। इससे बिहार की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया। इसके लिए हमने वर्ल्ड बैंक से सहायता लेकर इन समूहों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उनका नाम बदल कर जीविका रखा। आज बिहार में 10 लाख 51 हजार जीविका समूह है। हमारे इस मॉडल को देश के कई राज्यों ने अपनाया है।”

‘लड़कियों की शिक्षा को लेकर किया काम’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में लड़कियों की शिक्षा के लिये बहुत सारे काम किये हैं। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में जंगलराज था और राजद ने कोई काम नहीं किया है।

“हमने बिहार में विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य, पुल-पुलिया बनाए। खासकर लड़कियों की शिक्षा को लेकर मैंने कई काम किये। लड़कियों को पोशाक राशि, साइकिल राशि के साथ-साथ इंटर और ग्रेजुएशन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि भी देने का काम किया। उद्देश्य है कि हमारे समाज में कोई लड़की शिक्षा से वंचित ना रहे,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “2005 से वाजपेयी जी के साथ बीजेपी में काम करने का मौका मिला। उसके पहले बिहार में पति-पत्नी का जंगलराज बना हुआ था। उनकी सरकार ने बिहार में कोई विकास का कार्य नहीं किया। न ही सड़क थी। क्राइम का बोलबाला था। 2006 में पंचायत चुनाव कराया गया। हमने सोचा महिलाएं घर से बाहर निकलें और राजनीति में शामिल हों, इसके लिए हमने 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देकर पंचायती राज से जोड़ा था।”

‘बिहार से हिंदू-मुस्लिम झगड़ा खत्म किया’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार से हिंदू-मुस्लिम का झंझट खत्म कर दिया और मदरसों को हाईटेक किया है और आज वहां बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई कर रहे हैं।

“हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम किया, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। 2015 में 7 निश्चय योजना लाकर गांव-गांव तक सड़क और शुद्ध पेयजल की सुविधा देने का काम किया,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं