Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

क़र्ज़, जुआ या गरीबी: कटिहार में एक पिता ने अपने तीनों बच्चों को क्यों जला कर मार डाला

ग्रामीणों का कहना है कि दिनेश सिंह ने पत्नी से विवाद और तनाव के कारण खुद को और अपने बच्चों को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। शुक्रवार देर रात लोगों को घटना की जानकारी मिली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
why did a father burn his three children to death in katihar

सड़क किनारे मिट्टी के टीले पर बना यह कच्चा मकान बीते 16 फरवरी को आग की चपेट में आ गया जिसमें एक ही परिवार के तीन बच्चों की जान चली गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। मामला बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत कदवा प्रखंड के जाजा गांव का है जहां दिनेश सिंह नामक एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चे आग में झुलस गए।


ग्रामीणों का कहना है कि दिनेश सिंह ने पत्नी से विवाद और तनाव के कारण खुद को और अपने बच्चों को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। शुक्रवार देर रात लोगों को घटना की जानकारी मिली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटनास्थल पर 11 वर्षीय राजा सिंह और 13 वर्षीय सुभांकर सिंह की मौत हो गई जबकि 9 वर्षीय पिंकी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अगली सुबह मृतकों के पिता दिनेश सिंह को ग्रामीणों ने झुलसी हुई व्यवस्था में पड़ोस के खेत में पाया और अस्पताल ले गए। अभी दिनेश भागलपुर में इलाजरत है।


दिनेश के परिवार वालों का कहना है कि उसकी पत्नी सुरुपजान देवी ने गांव में नॉन बैंकिंग ग्रुप से लोन लिया था जिसे वसूलने के लिए लोग घर पर आते थे। दिनेश सिंह के बड़े भाई गोपाल सिंह ने बताया कि वह हैदराबाद में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।

16 फरवरी को रात 10 बजे घर में आग लगी। दिनेश का घर बाकी परिवार वालों से दूर है इसलिए घटना की खबर देर से मिली जिसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एम्बुलेंस के आने में देर हुई और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छोटी बेटी की अस्पताल में मृत्यु हुई।

दिनेश सिंह के छोटे भाई की पत्नी तारा देवी ने कहा कि दिनेश की पत्नी सुरुपजान देवी ने दो तीन ग्रुप लोन के अलावा कुछ और कर्ज़ भी लिया था। पैसा वसूलने लोग घर पर आते थे जिसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के कुछ दिन पहले दिनेश की पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी। इसी से परेशान होकर दिनेश ने बच्चों समेत खुद को आग लगा दी।

पड़ोस के गांव के मुजीबुर रहमान ने बताया कि उन्होंने दिनेश को हैदराबाद की एक फैक्ट्री में काम पर लगाया था। वह अच्छा पैसा कमा रहा था लेकिन उसे जुआ खेलने की लत लग गई थी। दिनेश कमा कर घर पैसा भेजता था। वह कुछ दिनों पहले ही घर आया था और अपनी पत्नी से पैसों का हिसाब मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Also Read Story

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

घटना के बाद अंतिम संस्कार में कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी और कदवा विधानसभा विधायक विधायक शकील अहमद ख़ान पहुंचे। शकील अहमद ने कहा कि इस तरह की घटना का मुख्य कारण गरीबी है और क्षेत्र में जीवनयापन के लिए जरूरी मानवीय संसाधनों की भारी कमी होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह विधानसभा सत्र में क्षेत्र की बदहाली का मामला उठाएंगे ताकि इस तरह के मामलों को रोका जा सके।

दिनेश सिंह की पत्नी सुरुपजान देवी से बात नहीं हो सकी है। वह कहां है यह स्पष्ट नहीं है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस के साथ अपने बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची थी।

हिंदुस्तान अख़बार में छपी खबर के मुताबिक, सुरुपजान देवी अपनी मां के घर पर रह रही है। उसने अखबार को बताया कि 16 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसकी मंझली बेटी पिंकी कुमारी अपनी नानी के यहां आई और उसने अपनी मां से कहा कि उसका पिता दिनेश उसे और उसके सभी भाई बहनों को जला कर मारने की धमकी दे रहा है।

इस मामले में हमने कदवा थाना प्रभारी सुजीत कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि सुरुपजान देवी ने अपने पति पर बच्चों की हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि कर्ज़ की वजह से आग लगाने की बात को थाना प्रभारी ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि दिनेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है संभवतः इसी कारण उसने ऐसा कदम उठा लिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क