
एफआईआर में कोचाधामन प्रखंड निवासी नकी अनवर, मो. फरहान, असगर, ज़ेबा और नाजमीन को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, नकी अनवर मौधो पंचायत के मुखिया पति कारी मसकूर का भाई है, जबकि मो. फरहान की मां सोन्था पंचायत समिति की सदस्य हैं।

'बांग्ला पक्खो' (बांग्ला पक्ष) के संस्थापक अध्यक्ष गर्ग चटर्जी हैं। इस संगठन की स्थापना जनवरी 2018 में हुई थी और वर्तमान में इसकी शाखाएं पूरे राज्य में फैली हुई हैं।

मामला कटिहार जिले के शब्दा गाँव का है, जहां के रहने वाले मुकेश कुमार मल्लिक ने पोठिया थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।

आरोपी ने फर्जी पहचान के आधार पर कसबा में ‘एकम किसान हट प्राइवेट लिमिटेड’ नामक एक कंपनी बना रखी थी और इसके जरिए कसबा के सैकड़ों बेरोज़गार युवक-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली।

इस गोलीकांड में साजिद नामक युवक को गोली लग गई, जबकि उसका साथी सैयूब किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।

नवादा जिले की भदोखरा पंचायत के देदौर गांव में कृष्णानगर नदी के किनारे स्थित महादलित बस्ती की झोपड़ियों में चूल्हे जल ही रहे थे कि अचानक 150-200 हथियारबंद लोगों ने बस्ती पर हमला कर दिया।

पूर्णिया: के. हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी को बंधक बनाकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की बिनोदपुर पंचायत में शुक्रवार को मुखिया बीबी फरजाना के पति हारून रशीद और उनके बेटे मोहम्मद सलमान को ग्रामीणों ने जनाजे में शामिल होने के दौरान बंधक बना लिया। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सूचना मिलने पर रौतारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।

पुलिस ने तलाशी के दौरान युवकों के पास मौजूद बैग में से 12 पैकेट बरामद किए। जब पैकेटों का वजन किया गया तो कुल 31 किलो 110 ग्राम गांजा पाया गया।

शहर के बुद्धा नेहरू शांति पार्क में तैनात ASI गुड़िया कुमारी ने आरोप लगाया है कि दो अलग-अलग समुदाय के लड़के लड़की को एक साथ देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और शांतिभंग करने का प्रयास किया।

अररिया: भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को नेपाल के नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है, साथ ही 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की गई है। धमकी जेल में बंद कुख्यात अपराधी दिनेश राठौड़ के छोटे भाई विनोद राठौड़ द्वारा दी गई है।

अररिया रानीगंज मार्ग पर गिदरिया गुमटी के समीप खंडहरनुमा घर के बाहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को देखा और तुरंत इसकी सूचना अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सदर अस्पताल अररिया ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार के अररिया ज़िले के एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को कथित तौर पर चोरी में पकड़े गए युवक के गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाल दिया गया और इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस वीडियो में कई लोग युवक के हाथ बांध कर उसके गुप्तांग में जबरदस्ती मिर्च पाउडर डालते दिख रहे हैं।

बिहार के कटिहार में मामूली विवाद में दबंगों ने पैथोलॉजी लैब संचालक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर की है।

बिहार के किशनगंज में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया है। यह गिरोह सीमांचल के ज़िलों में सक्रिय था।