Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

कटिहार रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों के आगे के सफर के लिए भोजन का पैकेट, पानी और मिठाई की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ-साथ हेल्प डेस्क और फर्स्ट एड के लिए मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :

बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रेन के यात्री स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे। कटिहार रेल मंडल के 600 से अधिक यात्री इस स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे हैं, जिसमें लगभग 100 यात्री कटिहार स्टेशन पर उतरे हैं।


आपको बता दें कि बक्सर के पास बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की तीन बोगी पलट गई थी। इस हादसे में चार मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के वक्त ट्रेन में सवार यात्री मानचंद चौधरी बताते हैं कि ट्रेन अपनी गति में जा रही थी कि अचनाक उन्हें जोर का झटका लगा और लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे।

Also Read Story

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

कटिहार रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों के आगे के सफर के लिए भोजन का पैकेट, पानी और मिठाई की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ-साथ हेल्प डेस्क और फर्स्ट एड के लिए मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया। कटिहार रेलवे सुरक्षा पुलिस कमांडेंट कमल सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन विपत्ति की इस घड़ी में सभी यात्रियों के साथ है।


रेलवे स्टेशन पर कुलियों को भी तैनात किया गया है ताकि कोई भी यात्री अगर सामान को ढोने में अक्षम हो, तो उस स्थिति में उन्हें राहत पहुंचायी जा सके। क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए दूध और बिस्किट का इंतजाम रेलवे प्रशासन द्वारा किया गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार माइक से घोषणा भी की जा रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

बंगाल के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, किशनगंज में जवाबी कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान