Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में मृत और घायल यात्री किस राज्य के हैं?

मृतकों की पहचान असम की उषा भंडारी (33 वर्ष) और आकृति भंडारी (8 वर्ष), बिहार के किशनगंज ज़िले के अबू ज़ैद (27 वर्ष) और राजस्थान के नरेंद्र कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
nort east express train accident in bihar

बिहार के रघुनाथपुर, बक्सर में हुई रेल दुर्घटना में कुल चार लोगों की मृत्यु हुई है और 77 घायल हैं। इस बात की पुष्टि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने प्रेस रिलीज़ में की है।


बुधवार की रात दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी और तीन बोगी पलट गई थी।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

मृतकों की पहचान असम की उषा भंडारी (33 वर्ष) और आकृति भंडारी (8 वर्ष), बिहार के किशनगंज ज़िले के अबू ज़ैद (27 वर्ष) और राजस्थान के नरेंद्र कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है।


वहीं, घायलों में बिहार के 26, पश्चिम बंगाल के 23, उत्तर प्रदेश के 10, असम के 5, हरियाणा के 2, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा से 1-1 लोग शामिल हैं। अन्य 7 लोग किस राज्य से हैं, यह पता लगाया जा रहा है।

गुरुवार की सुबह बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज़ ने पटना AIIMS में घायलों से मुलाक़ात की। उन्होंने ‘मैं मीडिया’ को बताया कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राशि दी गई है। घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठा रही है। ज़्यादातर घायल डिस्चार्ज हो चुके हैं। 12 घायल फिलहाल AIIMS में इलाजरत हैं। एक महिला को स्पाइनल चोट है।

bihar disaster management minister shahnawaz with an accident victim

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षित लोगों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया जा रहा है।

रेल प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये दिये गये।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क