Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पुल नहीं होने से चिल्हनियां पंचायत के मुस्लिम टोला के लोगों को हो रही परेशानी

आजादी के बाद भी टेढ़ागाछ के दर्जनों गांवों तक जाने- आने वाली मुख्य सड़क कच्ची है। आज भी यहां के लोग जर्जर व ध्वस्त सड़क पर आवाजाही करने पर विवश हैं।

md abu faran Reported By Md Abu Farhan |
Published On :

किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित चिल्हनियां पंचायत के वार्ड नंबर 09 स्थित मुस्लिम टोले के लोग टापू में जीवन गुजर बसर करने को मजबूर हैं। इस गाँव के लोग दक्षिण में गोरिया धार, पश्चिम में रेतुआ नदी और उत्तर में सड़क कट जाने से आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। गाँव से खर्रा मुख्य सड़क तक जानेवाली कच्ची सड़क के दो जगह कट जाने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही लगातार बारिश से सड़क पर कीचड़ भी भर गया है जिससे गांव के लोगों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।


आजादी के बाद भी टेढ़ागाछ के दर्जनों गांवों तक जाने- आने वाली मुख्य सड़क कच्ची है। आज भी यहां के लोग जर्जर व ध्वस्त सड़क पर आवाजाही करने पर विवश हैं। आपको बता दें यह सड़क 2017 में आई भीषण बाढ़ के कारण कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई थी। लेकिन प्रशासन ने आज तक इस सड़क की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों पर जलजमाव व कीचड़ की समस्या को लेकर बार-बार जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य से मिलकर सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई, लेकिन यह सड़क आजतक नहीं बन पाई।

Also Read Story

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

इस सड़क से हर रोज गुजरने वाले बादल आलम बताते हैं कि आजादी के 7 दशक के बाद भी यह सड़क कच्ची है और आवाम की परेशानी से सरकार बेखबर है। ग्रामीणों ने सड़क के कटे हुए हिस्से में बांस की चचरी बना दी है, जिससे आवगमन में थोड़ी आसानी हो गई है। चचरी पार कर रहे एक स्थानीय ग्रामीण कहते हैं कि वे लोग इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनता ही नहीं है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क के कटे हुए हिस्से में मिट्टी भरने की मांग की है। आपको बता दें चिल्हनियाँ से खर्रा आदिवासी टोला तक जाने वाली कच्ची सड़क टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय जाने की एकमात्र सड़क है। इस सड़क का इस्तेमाल दो प्रखंड के हजारों लोग रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति के लिए करते हैं। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पक्की सड़क व कटे हुए हिस्से पर पुल निर्माण की मांग की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. अबू फरहान एक दशक से ज़्यादा समय से किशनगंज ज़िले के टेढ़ागाछ प्रखंड की खबरें लिख रहे हैं।

Related News

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

बंगाल के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, किशनगंज में जवाबी कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान