Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा: ओएमआर में उत्तर नहीं भरा, तब भी खत्म हो जाएगा एक मौका

आयोग ने 10 अगस्त से ही अभ्यर्थियों के‌ लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनका फोटो मिसमैच है, या उसमें कोई गड़बड़ी है, उनके लिए आयोग ने दोबारा सुधार करने की गुंजाइश दी है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bosc teacher exam notice

शिक्षक बहाली परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त के बीच दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है।


अधिसूचना में कहा गया है कि अगर परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और ओएमआर में एक भी उत्तर नहीं भरा, तब भी एक मौका खत्म हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीपीएससी परीक्षा में एक अभ्यर्थी को तीन बार बैठने का मौका मिलेगा।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मिसमैच फोटो सुधार का आखिरी मौका

आयोग ने 10 अगस्त से ही अभ्यर्थियों के‌ लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनका फोटो मिसमैच है, या उसमें कोई गड़बड़ी है, उनके लिए आयोग ने दोबारा सुधार करने की गुंजाइश दी है।


ghosna patr to be given by candidate

अभ्यर्थी 18 से 20 अगस्त के बीच अपने फोटो की गड़बड़ी में सुधार कर सकते हैं। आयोग ने साफ कर दिया है कि इस तिथि के बाद अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा।।

अस्पष्ट फोटो या डिटेल वाले अभ्यर्थी को देना होगा घोषणा पत्र

ऐसे अभ्यर्थी जिनके आवेदन में अपलोड किए गए फोटो अस्पष्ट हैं या रिक्त हैं, या फिर कोई डिटेल अपठनीय है, वैसे अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्ण रूप से भरकर उनके निर्दिष्ट स्थान पर किसी राजपत्रित अधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकाएंगे और निर्दिष्ट स्थान पर अपने हस्ताक्षर हिंदी तथा अंग्रेज़ी में करेंगे।

राजपत्रित अधिकारी से अभिप्रमाणित दो रंगीन फोटो में से एक फोटो अभ्यर्थी अपने ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट स्थान के बगल में चिपकाएंगे। दूसरा फोटो ई-प्रवेश पत्र के कार्यालय प्रति में संबंधित परीक्षा पर केंद्राधीक्षक के समक्ष चिपकाएंगे। केंद्राधीक्षक द्वारा अभ्यर्थी से प्राप्त उपर्युक्त सभी कागज़ात तथा फोटो का मिलान सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान