Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Watch: सचिव और मुखिया की मिलीभगत से पंचायत में लाखों का घोटाला

किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत से जुड़ा हुआ है, जहाँ के पूर्व मुखिया और पंचायत सचिव पर सरकारी योजना के नाम पर अवैध निकासी का आरोप लगा है।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :
damalbari panchayat

नाला निर्माण के लिए आवंटित 4,97,900 रुपये में से 3,25,000 रुपये की निकासी हो गई, नाला गायब है। सड़़क निर्माण के लिए आवंटित 3,21,200 में से 2,75,000 रुपये की निकासी हो गई, सड़क भी गायब है। पंचायत भवन में सड़क निर्माण के लिए आवंटित 4,54,000 में से 4,25,000 रूपये निकाल लिये गये, यहाँ भी सड़़क गायब है।


यानी की बिना काम किये ही मुखिया और सचिव ने पंचायत में विकास के नाम पर लगभग 10 लाखे रुपये की निकासी कर ली और किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। दरअसल मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत से जुड़ा हुआ है, जहाँ के पूर्व मुखिया और पंचायत सचिव पर सरकारी योजना के नाम पर अवैध निकासी का आरोप लगा है।

Also Read Story

तीन बार गिरा निर्माणाधीन सुल्तानगंज पुल, एक बार भी Blacklist नहीं हुआ ठेकेदार SP Singla

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

बिहार में ऐसे होता था टेंडर पास करवाने का गोरखधंधा

Fact Check: Kishanganj को लेकर अफवाह फैला रहा Jitendra, PM Modi भी हैं follower

Fact Check: अररिया में कर्ज़ में डूबे परिवार ने 9 हज़ार रुपये में अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को बेचा?

बिहार: सजा पूरी होने के बावजूद 8 महीने से बांग्लादेशी नागरिक जेल में बंद

पटना में वक्फ संपत्ति विवाद: ‘पूरा गांव’ नहीं, 21 डिसमिल जमीन का मामला है

जन सुराज ने बिना सहमति के जिला कार्यवाहक समिति में डाले नेताओं के नाम

मामला प्रकाश में तब आया जब दामलबाड़ी पंचायत के वर्तमान मुखिया के भाई व AIMIM नेता गुलाम मुक़्तदा ने प्रखंड कार्यालय में दिनांक 8 जून 2022 को योजनाओं के नाम पर हुई अवैध निकासियों की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज की।


मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पोठिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी छाया कुमारी 10 जून 2022 को भौतिक सत्यापन के लिए दामलबाड़ी पंचायत पहुंची, सत्यापन में पाय गया कि सभी अनियमित निकासी “पांचवे वित्त आयोग” और चौदह वें वित्त के मद से जुड़ा हुआ है।

शिकायत कर्ता की ओर से बतायी गई योजनाओं की जाँच हुई, तो पता चला कि वर्ष 2019-20 की दो योजनाएं और 2020-21 की एक योजना के नाम पर लगभग 10 लाख रूपये की निकासी हुई है और काम शून्य बट्टा सन्नाटा है। वहीं 2019-20 की योजना “पंचायत भवन में चार दीवारी” का काम भी अधूरा मिला।

वहीं आरोपित पूर्व मुखिया ने बताया कि इन योजनाओं पर काम नहीं होने की वजह तत्कालीन पंचायत सचिव है, पंचायत सचिव के कहने पर ही चेक पर सिग्नेचर किया गया था।

पर्व मुखिया द्वारा तत्कालीन पंचायत सचिव पर लगाए आरोपों के सत्यापन के लिए हमने जब पंचायत सचिव से बात की, तो उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि काम करने की जिम्मेदारी मुखिया की है। हमने उन्हीं के “कमाल ट्रेडर्स” नामक वेंडर को चेक दे दिया था। काम नहीं होने की स्थिति में हमने कई बार मुखिया से बात भी की है।

हालाँकि इन आरोपों प्रत्यारोपों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी ने साफ़ कह दिया है कि तत्कालीन मुखिया और सचिव से ब्याज सहित राशि पंचायत के खाते में जमा करवाई जायेगी और नियम संगत कार्रवाई की जायेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में क्यों मची भगदड़

कटिहार: बारसोई गोलीकांड के एक साल बाद न कोई गिरफ्तारी, न कोई मुआवज़ा

कौन हैं बिहार में 65% आरक्षण ख़त्म करने के लिये हाईकोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ता?

क्या जाति केंद्रित हॉस्टलों के वर्चस्व की लड़ाई में हुई पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्ष की हत्या?

सरकारी स्कूलों में तय मानक के अनुरूप नहीं हुई बेंच-डेस्क की सप्लाई

हिन्दी अख़बार ‘स्वदेश’ की लापरवाही, कथित आतंकी की जगह पर लगा दी AIMIM नेता की तस्वीर

बिहारशरीफ दंगे का एक साल: मुआवजे के नाम पर भद्दा मजाक, प्रभावित लोग नहीं शुरू कर पाये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान