Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

MLA के आश्वासन के बाद भी नहीं बना किशनगंज का मुख्य मार्ग

स्थानीय लोगों ने गिट्टी बालू माफिया पर अविलंब कार्रवाई कर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है। स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं सहित आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
paschimpalli lahra chowk road in kishanganj

किशनगंज शहर में सड़कों का हाल बेहाल है। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली लहरा चौक से मारवाड़ी कॉलेज होते हुए पश्चिम पल्ली और चूड़ीपट्टी तक जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से सड़क पर जलजमाव की स्थिति पैदा होने से लोग नाले के गंदे पानी से होकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इसके अलावा सड़क का अतिक्रमण कर किनारे पर गिट्टी बालू रख कर कारोबारी अपनी चांदी काट रहे हैं। सड़क किनारे गिट्टी बालू रखने से जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है।


स्थानीय लोगों ने गिट्टी बालू माफिया पर अविलंब कार्रवाई कर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है। स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं सहित आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष बुलंद अख्तर हाश्मी कहते हैं कि इस रास्ते से होकर प्रशासनिक पदाधिकरी, आम लोग और मरीज सभी गुजरते हैं, सड़क खराब होने से सभी लोगों को दिक्कत होती है। उन्होंने जल्द से जल्द इस सड़क के निर्माण की मांग की।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

किशनगंज के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार से जब इस सड़क को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद के द्वारा सड़क को ऊंचा कर ऑटो स्टैंड का निर्माण करने से जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है और सड़क भी टूट गयी है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए पीसीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा।


जब इस सड़क की खस्ता हालत को लेकर स्थानीय विधायक इजहारूल हुसैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चार सड़कों का टेंडर होने जा रहा है। उम्मीद है इस सड़क का भी काम जल्द होगा। आपको बता दें कि मैं मीडिया ने इस सड़क से संबंधित खबर को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया है। पिछले साल सितंबर महीने में भी इस सड़क के खराब हालत को लेकर विधायक इज़हारुल हुसैन से बात की गई थी। उन्होंने कहा था कि पथ निर्माण विभाग ने इसका एस्टीमेट बना लिया है और नगर परिषद चुनाव के बाद काम शुरू हो जाएगा। लेकिन एक साल गुजरने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान