Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पीएम मोदी ने बिहार को 12,800 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का दिया तोहफा

पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल की 109 किमी लंबी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का उद्घाटन किया। यह पाइपलाइन बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच प्रदान करेगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
pm modi gifted schemes worth more than rs 12,800 crore to bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एकदिवसीय बिहार दौरे के क्रम में बेतिया पहुंचे। यहां उन्होंने 12,800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का रिमोट के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास किया।


पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, वे सभी परियोजनाएं रेल, सड़क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से संबंधित हैं। पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल की 109 किमी लंबी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का उद्घाटन किया। यह पाइपलाइन बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच प्रदान करेगी।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

पीएम मोदी ने मोतिहारी में एक बड़ा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और स्टोरेज टर्मिनल भी देश को समर्पित किया। यह नेपाल और उत्तर बिहार के आठ जिलों को पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध कराने में मदद करेगा। पीएम मोदी ने विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।


उन्होंने नवनिर्मित 62 किलोमीटर लंबी डबल बापूधाम मोतिहारी-पिपराहां रेल लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने 96 किलोमीटर लंबी गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण तथा बेतिया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने नरकटियागंज-गौनाहा और रक्सौल-जोगबनी के बीच दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने एचबीएल की सुगौली और लौरिया में अनाज आधारित इथेनॉल परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इस कार्यक्रम में कंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बिहार के उजियारपूर से सांसद नित्यानंद राय, बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिंहा और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report